पटना : बिहार मे एनडीए गठबंधन से अलग होकर महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाने को लेकर भाजपा की तरफ से नीतीश कुमार पर तीखे बयानबाजी जारी हैं। मंगलवार को पटना में बिहार भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक हुई। बैठक से बाहर निकलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नीतीश कुमार पर जमकर बरसे।

जिंदगी में कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे : गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा की, “नीतीश कुमार अपनी नाकामी दूसरो पर थोप रहे हैं।उनकी महत्वकांक्षा जाग रही हैं। बिहार की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। नीतीश कुमार उनके साथ जा मिले हैं जो बिहार को तोड़ने का काम कर रहे हैं।” इस दौरान पत्रकारों ने गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने को लेकर सवाल पूछा जिसपर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कभी जिंदगी में कभी भी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।

भाजपा ने किसी के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया हैं : गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने पर नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए ये भी कहा हैं की, प्रधानमंत्री बनने की उनकी आकांक्षाओं ने उन्हें गठबंधन तोड़ने के लिए प्रेरित किया हैं। इस बात का हमे कोई अफसोस नहीं है कि बिहार में जद (यू) के साथ पार्टी का गठबंधन नहीं हैं। भाजपा ने किसी के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया हैं।भाजपा पर कोई सवाल नहीं उठा सकता कि उसने गठबंधन के धर्म का पालन नहीं किया।

Previous articleजेडीयू तोड़ने की बात या बिना सहमति आरसीपी को मंत्री बनाना सफेद झूठ; भाजपा 24 में प्रचंड बहुमत से आएगी : सुशील मोदी
Next article‘तेरी मौत की खबर नहीं सुन सकता, मैं भी आ रहा हूं’ सैनिक ने हाथ पर लिखकर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या