बिहार में पहले चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंडों की 151 पंचायतों के लिए शुक्रवार को वोट डाले गए। आज मतगणना की प्रक्रिया जारी है। मतदान की तरह ही मतगणना के लिए सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर मतगणना का कार्य सोमवार को भी जारी रह सकता है। अबतक तीन प्रत्याशी जीत चुके हैं। इनके नाम- राजकुमार चौबे, शंभू सिंह, अनिल पासवान, प्रियंका देवी, मिथलेश कुमार सिंह, बलबीर यादव, रधिया देवी, मोबिना खातून, रफीदा खातून, ललिता देवी, सुनीता देवी, सुरजी देवी, खुशनुमा प्रवीण, बिंदा यादव, जितेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, कौशल्या देवी, शशिभूषण प्रसाद और अनोज कुमार हैं। वहीं औरंगाबाद जिले की सदर प्रखंड में कई उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

इब्राहिमपुर पंचायत में बृजमोहन कुमार सिंह जीते

इब्राहिमपुर पंचायत से मुखिया पद पर बृजमोहन कुमार सिंह जीते। उन्हें 3601 मत मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे मुखिया बालमुकुंद यादव को 1705 मत मिले। बृजमोहन कुमार सिंह ने 1896 मतों से जीत दर्ज की। तीसरे नंबर पर रहे पूर्व मुखिया रमेश कुमार सिंह को 1574 मत मिले।

पंचायत समिति पद पर राणा सिंह जीते

कर्मा भगवान पंचायत में पंचायत समिति पद पर राणा सिंह ने 364 वोट से जीत दर्ज की। राणा सिंह को कुल 1186 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सोनू यादव को 822 मत मिले।

कैमूर में कड़े पहरे के बीच जारी है काउंटिंग

कैमूर जिले के बाजार समिति में सुरक्षा को लेकर पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। मतगणना में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। अंदर मोबाइल लेकर जाने की मनाही है।

औरंगाबाद जिले की सदर प्रखंड में जीते ये उम्मीदवार

सदर प्रखंड की पडरावां पंचायत से मुखिया पद पर अनिल पासवान जीते। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गुलशन कुमार को 253 मतों से हराया। अनिल पासवान को 1395 और गुलशन कुमार को 1142 मत मिले।

खैरा बिंद पंचायत से मुखिया पद पर सुजीत कुमार सिंह ने दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने 221 मतों से जीत दर्ज की। सुजीत कुमार सिंह को 2116 और संतोष कुमार सिंह को 1895 मत मिले।

कर्मा भगवान पंचायत से मुखिया पद पर वीरेंद्र पासवान ने वीरेंद्र राम को हराया। वीरेंद्र पासवान को 2479 और वीरेंद्र राम को 2038 मत मिले। वीरेंद्र पासवान ने 441 मतों से जीत दर्ज की।

पडरावां पंचायत से पंचायत समिति पद पर सरिता देवी ने जीत दर्ज की। सरिता देवी को 732 और पिंकी देवी कोसी को 523 मत मिले। 209 मतों से सरिता देवी ने जीत दर्ज की।

Source: Live Hindustan

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Previous articleतेजस्वी यादव ने 33 दलों के नेताओं को लिखा पत्र, जाति जनगणना पर मांगा समर्थन
Next articleदिल्ली में बोले सीएम नीतीश कुमार, जातीय जनगणना देशहित में, अपने निर्णय पर फिर से विचार करे केंद्र सरकार