पटना के फुलवारी शरीफ में दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। दोनों पीड़िता ने बताया कि मुंह में पिस्टल डाल कर उन्हें धमकाकर आरोपियो ने दरिंदगी का अंजाम दिया हैं।
मुंह मे पिस्तौल सटाकर घटना का अंजाम दिये आरोपी
पीड़ता के परिजनों अनुसार, दोनो नाबालिग बहनें सोमवार की देर रात अपने घर के बगल के खेत में शौच करने गए थी। इसी क्रम में मोटरसाइकिल से हथियार लेकर आए दो युवक वहां पहुंचे और दोनों बहनों को बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद दोनों अपराधियों ने दोनों नाबालिगो से हथियार के बल पर करीब 3 घंटे तक दुष्कर्म किया। दोनों बहने जब शोर मचाने की कोशिश कर रही थी तो पिस्तौल दोनों के मुंह में डालकर हत्या कर देने की धमकी देकर आरोपी दोनों को चुप करा देते थे।
दोनों आरोपी हुये गिरफ्तार
परिजनों ने यह भी बताया कि अपराधियों ने अपना नाम विशाल और रॉकी बताते हुए यह भी धमकी दी थी कि थाना भी उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकता। जिसके बाद मंगलवार सुबह दोनों बहनों को लेकर परिजन खगौल थाना पहुंचे। खगौल थाने के पदाधिकारी ने दोनों बहनों को फुलवारी शरीफ थाना भेजा, जहां उनकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
शादी के लिए दुष्कर्म की झूठी FIR दर्ज कराई
गिरफ्तार हुये दोनों आरोपीयो का कहना हैं की, वो इन दोनों लड़कियों को पहले से जानते हैं, वे दोनों उनके साथ शादी के लिए दबाव बना रही थी और जब दोनों लड़को ने शादी करने से मना किया तो लड़की व उनके परिजनो ने थाने में जाकर झूठी केस दर्ज करा दी हैं।
SOURCE: Dainik Bhaskar