मुजफ्फरपुर: जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर पुल के समीप एक महिला का पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। मृतक महिला के गले मे साड़ी का फंदा भी था। इस घटना की जानकारी मिलने पर आसपास से लोगो की काफी भीड़ जुट गई। वहीं इसकी सूचना मिलते हीं अहियापुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के छानबीन करने पर पता लगा कि महिला ने जो साड़ी पहन रखी थी। उसी का फंदा उसके गले मे लगा हुआ हैं। मृतक के शव को देखकर लग रहा था कि किसी ने उसकी हत्या कर पेड़ पर लटका दिया हैं। क्योंकि मृतक के पैर जमीन को छू रहा था। और वह अर्धनग्न हालत मे लटकी हुई थी ।

पुलिस ने शव को कब्जे मे लिया

अहियापुर थाना पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। और आसपास के लोगों से महिला के सम्बंध में पूछताछ की जा रही हैं। क्योंकि, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी हैं। अहियापुर के थानेदार विजय कुमार ने बताया कि, महिला की शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण सामने आएगा। फिलहाल मृतक महिला की पहचान के लिए आसपास के थानों में भी उसकी तस्वीर भेज दी गई हैं।

शरीर पर नहीं मिला जख्म का कोई निशान

बताया जा रहा हैं कि देर रात हीं महिला की हत्या कर पेड़ पर लटका दिया गया होगा। क्योंकि उसका शरीर अब काला पड़ने लगा था। शनिवार सुबह जब उस तरह इलाके के कुछ लोग गए तो पेड़ से लटकती हुई महिला की शव पर लोगों की नजर पड़ी।जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर जुटने लगे। महिला के शव के आसपास किसी प्रकार का वस्तु अभी तक बरामद नहीं हुआ हैं। वहीं मृतक महिला के शरीर पर जख्म के कोई निशान भी पुलिस को नहीं मिले हैं।

Previous articleकभी मजदूरी करने वाले सर्वेश अब बन गए भागलपुर के ‘मशरूम मैन’, कमाते हैं 10 लाख रुपये सालाना
Next articleछेड़खानी का विरोध करने पर सरपंच ने काट डाली लड़की की नाक