उत्तर बिहार में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम पूर्वानुमान में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने यह बात कही है। मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि पूर्वानुमानित अवधि में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते है।

कभी- कभार मध्यम बादल भी छा सकते है। अगले एक-दो दिनों तक मैदानी तथा तराई के जिलों में ज्यादातर स्थानों पर मौसम शुष्क रह सकता है। उसके बाद अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में पुरवा हवा चलने का अनुमान है। औसतन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
Source: Dainik Jagran