उत्तर बिहार में अगले कुछ दिनों में मौसम करवट बदलेगा। आसमान में मध्यम बादल छाए रहेंगे। चार-पांच दिसंबर को बूंदाबांदी हो सकती है। पछिया हवा की गति तेज होने कारण ठंड में भी इजाफा होगा। यह जानकारी डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम विभाग ने दी है। मंगलवार को 5 दिसंबर तक के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार, इस दौरान मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

हालांकि, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी जिले के एक-दो स्थानों पर चार-पांच दिसंबर को बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 24 से 27 और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। औसतन 8 से 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से अगले चार दिनों तक पछिया हवा चलेगी। इसके बाद पुरबा हवा चलने का अनुमान है।

रात और सुबह में हल्का कुहासा छा सकता है। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत और दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है। मंगलवार का अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम तापमान 11. 0 डिग्री सेल्सियस रहा।

Source: Dainik Jagran

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

hondwing in Muzaffarpur

Previous articleमुजफ्फरपुर जंक्शन को विश्व स्तरीय बनाने की कवायद शुरू, रेल भूमि विकास प्राधिकरण को दी गई जिम्मेदारी
Next articleदुल्हन साथ लेकर घर लौटने के बाद दूल्हे की मौत, शादी घर में पसरा मातम