महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर नई इबारत लिखने वाली सीमा नैय्यर ने अपनी एक और उपलब्धि से शहर को गौरवान्वित किया है।

मुजफ्फरपुर की सीमा को मुंबई का फेस ऑफ हार्ट एंड सोल चुना गया है। यही नहीं हार्ट एंड सोल वूमेन राइजिंग की ओर से मुंबई के चेयरपर्सन पद पर चयनित होने वाली सीमा पहली महिला हैं। पूर्व में सीमा फैशन के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा दिखा कई सम्मान बटोर चुकी हैं।

युवा बेटी की मां, उम्र के इस पड़ाव में जब महिलाएं अपना कॅरियर और सपने को छोड़ने का निर्णय लेती हैं, उस उम्र में सीमा ने अपने सपने को सच करने की दिशा में काम करना शुरू किया। जवाहर लाल रोड निवासी योगेन्द्र कुमार जायसवाल की इस होनहार बेटी की सफलता ने महिलाओं के लिए रास्ता खोला कि सपने कभी भी पूरे किए जा सकते हैं अगर आपके अंदर क्षमता और जज्बा है। मिसेज भारत आइकॉन, नोबेल एशियन एवार्ड, मिसेज पोपुलर ऑन सोशल मीडिया, नेशनल वूमेन एक्सीलेंस एवार्ड समेत फैशन इंडस्ट्री और सामाजिक क्षेत्र में कई उपलब्धियों को हासिल करने वाली सीमा ने महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ पर्यावरण के क्षेत्र में भी लगातार काम किया। इन्हीं कामों की बदौलत सीमा को मुंबई की फेस ऑफ हार्ट एंड सोल चुना गया है।

 

महिलाओं को उपलब्ध कराया जाएगा मंच : सीमा ने हिन्दुस्तान से बातचीत में कहा कि हार्ट एंड सोल वूमेन राइजिंग का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त बनाना है। महिलाओं को मंच उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी शुरूआत कर दी गई है। 11 नवम्बर को इसका पहला कार्यक्रम मुंबई में होगा। सीमा कहती हैं कि पति मोहित नैय्यर और बेटी आचंल नैय्यर ने मुझे अपने सपने पूरे करने में हिम्मत दी है।

Input : Live Hindustan

 

Previous articleगज़ब! जानिए बिहार का यह लाल क्यों बना इंडिया का ग्रेट लीडर
Next articleप्रशांत किशोर का एलानः राज्‍य सभा में भी नहीं जाना है मुझे, खूंटा गाड़कर अब बिहार में हूं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here