सरकारी विभागों में लगभग 10 हजार पदों पर बहाली की तैयारी है। कई विभागों ने रिक्त पदों की सूचना बीपीएससी, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बिहार तकनीकी कर्मचारी चयन आयोग को भेज दी है। बड़ी संख्या में रिक्त पदों की पहचान की जा रही है। उधर, बिजली कंपनी अपने स्तर से बहाली में जुटी है। विधानसभा में अफसरों के पदों पर पहली बार बीपीएससी से बहाली होगी। पहले विधानसभा खुद करता था। कर्मचारियों की नियुक्ति विधानसभा ही करेगा।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में सबसे ज्यादा 6586 पद: इस विभाग में 6586 पदों पर नियुक्ति होगी। अप्रैल के अंतिम या मई के पहले सप्ताह में लिखित परीक्षा प्रस्तावित है। 1522 अमीनों की नियुक्ति के लिए संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने ऑनलाइन कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये हैं रिक्त पद
राजस्व अधिकारी 711
राजस्व कर्मचारी 4353
अमीन 1522
कनीय अभियंता 201
नगर प्रबंधक 152
कार्यपालक पदाधिकारी 108
वित्त ऑडिटर 500
बिजली कंपनी 1200
इसके अलावा कई अन्य विभाग रिक्तियों की पहचान कर रहे हैं।
Input : Dainik Bhaskar