उत्तरप्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार तड़के दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही बस पलट गई। बस सवार 46 लोग घायल हो गए। ये सभी बस किराए पर लेकर छठ पूजा के लिए दिल्ली से बिहार जा रहे थे। घटना में मोतीपुर के खंतरी गांव के पांच लोग जख्मी हो गए। इनके परिजन घायलों का हालचाल जानने के लिए व्याकुल हो गए। घायलों में खंतरी महानंद गांव के चंद्रमा तिवारी के पुत्र अरविंद तिवारी, अखिलेश तिवारी, अरविंद तिवारी के पुत्र राजन तिवारी, अखिलेश तिवारी के पुत्र हेमंत तिवारी व गुंजन कुमार शामिल हैं। सभी एक ही परिवार के हैं। ये लोग दिल्ली से छठ पूजा के लिए बस से घर आ रहे थे। पूर्व मुखिया अशोक सिंह ने बताया कि घटना में अरविंद तिवारी का एक पैर जबकि राजन का एक हाथ कट गया है। दोनों को लखनऊ के एक अस्पताल में चिकित्सा भर्ती कराया गया है।

Input : Dainik Bhaskar

 

Previous articleकृष्ण के पुत्र साम्ब ने शुरू की थी बिहार में छठ पूजा
Next articleBIGG BOSS ने मुजफ्फरपुर के दीपक की पूरी की Wish, झूम उठा पूरा गांव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here