भागलपुर के 10वीं कक्षा के छात्र ने देश के जवानों लिए एक ऐसी लैंडमाइंस डिवाइस बनाई हैं, जिसपर अगर भारतीय सेना के जवान पैर रखेंगे तो वो ब्लास्ट नहीं होगा, लेंकिन अगर उसी लैंडमाइंस पर कोई दुश्मन या आतंकवादी पैर रखता हैं तो वह ब्लास्ट हो जाएगा।
बचपन से हीं एक्सपेरिमेंट करने का शौक
यह अनोखा कारनामा भागलपुर जिले के सलेमपुर सैनी गांव के निवासी राजा राम ने कर दिखाया हैं। राजा राम की उम्र अभी मात्र 16 वर्ष हीं हैं। राजा राम को बचपन से हीं नए-नए चीजें बनाने और एक्सपेरिमेंट करने का शौक हैं। उसके अनुसार, एक सेना का जवान गलती से लैंडमाइंस पर पैर रखने से शहीद हो गए थे जिसके बाद इसे अपने देश के सेना के जवानों की सुरक्षा के लिए बनाया हैं। राजा ने कबाड़ से एक इलेक्ट्रिक साइकल भी बनाया हैं जो मात्र 2 घंटे चार्ज करने पर 250 किलोमीटर चलती हैं।
देश के जवानों के पैर रखने नहीं फटेगा लैंडमाइंस
16 वर्षीय राजा राम ने लैंडमाइंस के साथ-साथ एक जूता बनाया हैं जिसमे उसने अपना कोई डिवाइस लगाया हैं। इसको पहन लैंडमाइंस से बचा जा सकता हैं। राजा ने अपना यह एक्सपेरिमेंट एक रिपोर्टर के सामने कैमरे पर लाइव किया। इस दौरान राजा राम ने जूता पहना। माइंस के उपर पैर भी रखा। लेकिन, माइंस ब्लास्ट नहीं हुआ। लेकिन जब रिपोर्टर ने उस माइंस के उपर पैर रखा। माइंस में सेट पटाखा वाला बॉम्ब ब्लास्ट हो गया।
सरकार से आर्थिक मदद की गुहार
राजा राम के अनुसार, जूते मे उसने एक डिवाइस लगाया हैं जिससे लैंडमाइंस नहीं फटता हैं। उसने कहा की, अगर सरकार मुझे आर्थिक मदद दे और प्लेटफार्म दे तो मैं देश के लिए बहुत कुछ बना सकता हूँ मेरे पास अभी ज्यादा पैसे नहीं हैं इसलिए ज्यादा कुछ नहीं कर पाता हूँ। आपको बता दें की राजा के पिता अभय राम मजदूरी करते हैं लेकिन अपने बेटे को पूरी तरह सपोर्ट करते हैं।