बिहार: कहा जाता हैं की इश्क मोहोब्बत में सब कुछ जायज होता हैं। पर कितना जायज होता हैं इस खबर को पढ़कर आपका माथा ठनक जाएगा । दरअसल बिहार के कटिहार जिले में एक विवाहिता युवती ने अपने पति को छोड़कर, प्रेमी से दूसरी बार लव मैरिज कर ली। सबसे चौकने वाली ये बात हैं की छः साल पहले उसने जो पहली शादी रचाई थी, वो भी लव मैरिज हीं थी। उसकी पहली शादी से एक लड़का और एक लड़की हैं ।

ससुराल के युवक से हुआ दूसरा प्यार

हैरान करने वाला यह मामला कटिहार जिले के मनसाही का हैं। दरअसल चितोरिया पंचायत के गड़ीघाट में एक विवाहिता युवती काजल देवी और गाँव के हीं एक कुंवारा युवक कन्हैया पासवान के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी क्रम में महाशिवरात्रि के दिन काजल देवी अपने प्रेमी कन्हैया के साथ कहीं भाग गई। जिसके बाद शनिवार को युवती के ससुराल वाले दोनों को ढूंढ कर लाए। किन्तु दोनों प्रेमीयुगल एक दूसरे के साथ ही रहने की और शादी करने की जिद्द पर अड़ गए। युवती के ससुराल वाले मानते रहे लेकिन उसने एक न सुनी।

जिसके बाद ग्रामीणों के समक्ष हीं गाँव के काली मंदिर में कन्हैया पासवान ने काजल देवी की मांग में सिन्दूर डाल उसे अपने साथ ले गया। काजल देवी अपने साथ एक दूधमुंही बेटी को भी ले गई। आपको बता दे की काजल देवी ने छः साल पहले भी प्रेम विवाह हीं की थी। जिससे उसे एक पुत्र और एक पुत्री हैं।

लुधियाना में हुआ था पहला लव मैरिज

छः साल पहले काजल और उसके पहले पति की शादी भी लव मैरिज हीं थी। दरअसल उसका पहला पति लुधियाना में रहकर किसी कंपनी के नौकरी करता है। वहीं पर दोनों में प्यार हो गया और लुधियाना में हीं दोनों ने प्रेम विवाह कर लिए जिसके बाद उसका पति काजल को अपने गाँव बिहार लेकर आ गया। पति तो प्रवासी हैं, इसलिए काम के सिलसिले में वो फिर बिहार से बाहर चला गया। और इधर, दो बच्चों की माँ काजल देवी को गाँव के हीं कन्हैया पासवान नाम के युवक से प्रेम हो गया। कन्हैया अभी कुंवारा हीं था।

Previous articleरेलवे स्टेशन पर कुली का काम करके, स्टेशन के फ्री WIFI से पढ़ाई कर बन गया बड़ा अफसर
Next articleटाटा आईपीएल 2022 का शेड्यूल जारी, 65 दिनों मे होंगे कुल 74 मैच