पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह गुरुवार को भाजपा ज्वॉइन करने का ऐलान कर दिया हैं । साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा हैं की, वो कुर्सी के लिए किसी के भी साथ जा सकते हैं।

सात जन्म में भी नितीश नहीं बन सकते प्रधानमंत्री

आरसीपी सिंह ने नितीश कुमार तंज़ कसते हुये कहा की, वो सात जन्म में भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं। दो दिन पहले हीं नालंदा में आरसीपी सिंह भगवा रंग मे रंगे नजर आ रहे थे और उन्हे बीजेपी में शामिल होने का न्योता भी मिला था किन्तु उस वक्त उन्होंने जवाब दिया था कि वो सही समय पर सही निर्णय लेंगे। उसी समय से माना जा रहा था की, आरसीपी सिंह जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे।

6 अगस्त को जेडीयू से दे दिया था इस्तीफा

ज्ञात हो की, पिछले दिनों आरसीपी सिंह पर जब भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगे तो पार्टी ने उनको कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया था। इसके बाद आरसीपी सिंह ने बड़ी संख्या में 6 अगस्त को अपने समर्थकों के साथ जदयू पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

मोदी कैबिनेट मे मंत्री बनने पर नितीश संग आया था दरार

आरसीपी सिंह जेडीयू के अध्यक्ष रह चुके हैं। 2016 में वे जेडीयू की ओर से दूसरी बार राज्यसभा पहुंचे थे। नीतीश कुमार ने जब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ा था तब आरसीपी सिंह को ही पार्टी की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि उनपर आरोप ये लगा की नीतीश कुमार की मर्जी के खिलाफ वे मोदी कैबिनेट में मंत्री बन गए हैं। तभी से दोनों के बीच दरार आने लगी थी। इस बार जेडीयू से उन्हे राज्यसभा नहीं भेजा गया। इसके बाद आरसीपी सिंह को मंत्रिपद छोड़ना पड़ गया।

Previous articleपीएम मोदी ने स्पेशल स्क्रीनिंग पर देखा भारत के गौरवशाली स्वतंत्रता संग्राम इतिहास पर बने टीवी सीरियल ‘स्वराज’
Next articleमुझे लड़के ने नहीं मैं उसे भगाकर लाई हूँ; परिजनो से जान का खतरा बताते हुये विडियो जारी कर प्रेमी जोड़े ने लगाई गुहार