मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने पार्ट-1 सत्र 2020-23 की परीक्षा का शेड्यूल बुधवार को जारी कर दिया। परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार के अनुसार, परीक्षा के लिए विषयों को पांच ग्रुप में बांटा गया हैं। जिसमे ए से ई तक ग्रुप बनाये गये हैं।

देखें कौन सा विषय किस ग्रुप मे हैं –

ग्रुप A – संस्कृत, संगीत, अर्थशास्त्रत्त्, इलेक्ट्रॉनिक्स, गणित, हिन्दी और सोशियोलॉजी

ग्रुप B – केमेस्ट्री, फिजिक्स, होम साइंस और राजनीति विज्ञान

ग्रुप C – हिस्ट्री, भोजपुरी , पीएके एंड जे और बांग्ला

ग्रुप D – जूलॉजी, इंगलिश, मैथिली, परसियन, एलएसडब्ल्यू, फिलास्फी, एआईएच एंड सी, बॉटनी और ज्योगरफी

ग्रुप E – कॉमर्स, साइकोलॉजी और उर्दू

11 मई से 17 मई तक होगी परीक्षा

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय मे परीक्षा 11 मई से 17 मई तक चलेगा। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। वहीं सब्सीडियरी व प्रैक्टिकल परीक्षा 18 मई से होगी।

देखें शेड्यूल –

11 मई – प्रथम पाली : पेपर 1 ग्रुप ए, दूसरी पाली : पेपर 1 ग्रुप बी

12 मई – प्रथम पाली : पेपर 1 ग्रुप सी, दूसरी पाली : पेपर 1 ग्रुप डी

13 मई – प्रथम पाली : पेपर 1 ग्रुप ई, दूसरी पाली : पेपर 2 ग्रुप ए

14 मई – प्रथम पाली : पेपर 2 ग्रुप बी, दूसरी पाली : पेपर 2 ग्रुप सी

17 मई – प्रथम पाली : पेपर 2 ग्रुप डी, दूसरी पाली : पेपर 2 ग्रुप ई

कॉलेज मे हीं मिलेगा एडमिट कार्ड

पार्ट 1 के छात्रों को खुद से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं करना होगा। एडमिट कार्ड छात्रों को कॉलेज मे हीं मिलेगा। बुधवार को यह जानकारी कुलपति देते हुये बताया की, एडमिट कार्ड को प्राचार्य को सत्यापित कर छात्रों को देना हैं। इसके लिए कॉलेज में हीं सारे एडमिट कार्ड भेजे जायेंगे। पार्ट-1 में 91 हजार छात्र परीक्षा देंगे। विश्वविद्यालय ने परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची भी तैयार कर ली हैं। प्रो वीसी ने बताया कि छात्रों को 12 अंकों का रोल नंबर दिया जायेगा। इसी में छात्रों का रजिस्ट्रेशन नंबर, विषय कोड और परीक्षा का रोल नंबर भी रहेगा।

गड़बड़ी रोकने को तीन स्तर पर सत्यापित होगा एडमिट कार्ड

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के यूएमआईएस कोआर्डिनेटर प्रो टीके डे का कहना हैं की, परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी नह हो इसके लिए हमलोगों ने पूरे पुख्ता इंतजाम किये हैं। गड़बड़ी रोकने के लिए एडमिट कार्ड को तीन स्तर पर सत्यापित किया जायेगा। पहले कॉलेज के प्राचार्य डाउनलोड कर उसे देखेंगे। इसके बाद एडमिट कार्ड संबंधित विभागों में भेजा जायेगा, जहां वहां के विभागाध्यक्ष एडमिट कार्ड को देखेंगे कि जो जानकारी दी गयी हैं, वह सही हैं या नहीं। इसके बाद वह छात्रों को दिया जायेगा। कॉलेजों से आने के बाद विवि में भी उसे चेक किया जायेगा। साथ हीं यूएमआईएस को-आर्डिनेटर ने बताया कि इस नई योजना से पेंडिंग की समस्या हल होगी। छात्रों के विषय भी गलत नहीं होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद प्राचार्य को उस पर साइन भी करना होगा।

Previous articleधमकी मिलने के बाद बोले खेसारी लाल – सुशांत सिंह राजपूत जैसा मेरे साथ हो रहा हैं
Next articleलालू यादव को एम्स से मिली छुट्टी, लाउडस्पीकर विवाद पर बोले – हनुमान चालीसा पढ़ना हैं तो मंदिर में पढ़ो