पश्चिमी चंपारण : बगहा मे बांसगांव मंझरिया के मुखिया को रिश्वत लेते हुये पटना से आई निगरानी टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। दरअसल, वार्ड सदस्यों ने विजिलेंस में इस मुखिया की शिकायत की थी। विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर मणिकांत ने बताया की, आरोपी मुखिया ब्रजेश राम ने 3 वार्ड सदस्यों से 5-5 हजार रुपए रिश्वत की मांगा था ।
योजनाओं को ऑनलाइन अपलोड करने के लिए मांगा था घुस
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजनाओं को ऑनलाइन अपलोड करने को लेकर मुखिया ने वार्ड सदस्यों से रिश्वत की मांग की थी। इसी को लेकर वार्ड सदस्यों द्वारा शिकायत की गई थी। जिसके बाद आरोपीत मुखिया ब्रजेश राम को विजिलेंस की टीम ने घुस लेते हुये रंगे हाथों पकड़ कर पटना लेकर चली गई। वहीं विजिलेंस द्वारा की इस कार्रवाई से बिहार के वार्ड सदस्यों और मुखिया प्रतिनिधियों में हड़कंप मच गया हैं।