महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोक आस्था के महापर्व छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुंबई में सरकार के स्तर पर छठ कमेटी गठित करने का एलान किया है। फडणवीस बुधवार को मुंबई के शणमुखानंद ऑडिटोरियम में बिहार दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में बिहार से कैंसर का इलाज कराने मुंबई जाने वाले बिहारियों के रहने के लिए विशेष भवन की व्यवस्था करने का भी भरोसा दिया। मुंबई में आयोजित बिहार दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी विशिष्ट अतिथि के तौर पर शरीक हुए। बिहार दिवस समारोह में बड़ी संख्या में प्रवासी बिहारी शामिल हुए।
Input : Dainik Jagran
