बेगूसराय में बीते मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग कर 10 लोगों को गोली मारे जाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। ये चारो बेगूसराय के हीं रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, तीन आरोपी को बेगूसराय से और एक आरोपी को झाझा से गिरफ्तार किया गया हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने पहले सुमित और युवराज नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिर नागा केशव और अर्जुन नाम के दो और शख्स को अरेस्ट किया गया। नागा केशव को जमुई के झाझा रेलवे स्टेशन में मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन से पकड़ा गया। वह रांची भागने की फिराक में था।

बेगूसराय पुलिस शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस गोलीकांड में सनसनीखेज खुलासे कर सकती हैं। आरोपियों की अभी तक पूरी पहचान नहीं बताई गई हैं। लेकिन बताया जा रहा हैं की चारो आरोपी बेगूसराय जिले के ही रहने वाले हैं और आपराधिक छवि के हैं।

Previous articleप्रशांत किशोर बोले – शराबबंदी में लगा हैं प्रशासन का बड़ा हिस्सा, कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई हैं
Next articleगिरिराज सिंह ने बेगूसराय गोलीकांड को बताया आतंकी हमला, बोले – हिंदुओं का नाम दिखाकर असली अपराधियों को छुपाया जा रहा हैं