बिहार मे एनडीए गठबंधन टूटने के बाद भाजपा मुख्यालय नई दिल्ली मे मंगलवार को अमित शाह और जेपी नड्डा के मौजूदगी मे बिहार बीजेपी कोर कमिटी की बैठक हुई। इस बैठक मे बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, सुशील कुमार मोदी, समेत कई बड़े नेता शामिल थे।

2024 के लोकसभा चुनाव में 35 सीटों पर जीत का लक्ष्य

भाजपा मुख्यालय मे बैठक के बाद बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा की, “बिहार में महागठबंधन लोगों को धोखा देने का गठबंधन हैं। यह पिछले दरवाजे से बना हुआ गठबंधन हैं, जो बिहार में लालू राज को फिर से स्थापित करने की कोशिश कर रहा हैं। हम इसके खिलाफ सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ाई लड़ेगी। बीजेपी ने बिहार मे 2024 के लोकसभा चुनाव में 35 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा हैं।

जायसवाल ने आगे कहा की, “भाजपा मुख्यालय मे बिहार कोर कमेटी की यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में हुई। इन सभी मुद्दों पर बहुत हीं गहन और विस्तृत चर्चा हुई हैं। बिहार मे 35 से अधिक सीटें जीतकर बीजेपी कीर्तिमान स्थापित करेगी।”

ज्ञात हो की, बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं। 2019 लोकसभा चुनाव मे राज्य में 17 सीट भाजपा, 16 सीट नीतीश कुमार की पार्टी जदयू और 6 सीटों पर रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा को जीत मिली थी। तीनों दल ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में महागठबंधन का काफी बुरा हाल हुआ था। कांग्रेस पार्टी को सिर्फ एक सीट पर हीं सफलता मिल पाई थी।

Previous articleमुजफ्फरपुर : एसएसबी कैंप के पास एक होटल में बर्थडे पर चल रही थी शराब पार्टी, 5 युवक समेत 3 नर्तकी गिरफ्तार
Next articleपीके ने नीतीश कुमार को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, बोले – विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में होगा बड़ा उलटफेर