इंटर और मैट्रिक 2018 का रिजल्ट पेंडिंग ना हो, इसके लिए बिहार बोर्ड पूरी तरह से लगा हुआ है। रिजल्ट की हर बारीकियों को देखा जा रहा है। हर त्रुटि को सुधार करने की कोशिश की जा रही है। समय से रिजल्ट हो और सारी त्रुटि में सुधार हो, इसके लिए बिहार बोर्ड के उच्च माध्यमिक के साथ माध्यमिक प्रभाग को 24 घंटे खोल कर रखने का आदेश जारी हुआ है।

बोर्ड ने 22 अप्रैल को उच्च माध्यमिक और 25 अप्रैल को माध्यमिक प्रभाग को 24 घंटे तक खोलकर रखने का आदेश दिया है। बिहार बोर्ड सूत्रों की मानें तो पहली बार बोर्ड को 24 घंटे लगातार खोलने का आदेश दिया गया है। अभी तक रिजल्ट के समय बोर्ड को रात के दो बजे तक ही खोला जाता रहा है। लेकिन अभी लगातार 24 घंटे बोर्ड में काम चल रहा है। सारे कर्मचारी बारकोडिंग की गड़बड़ी को सही करने में लगे हैं। सुबह आठ से रात आठ बजे तक एक टीम काम कर रही है तो रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक दूसरी टीम को लगाया गया है। – बार कोडिंग संख्या के अनुसार छात्र के रौल नंबर का हो रहा मिलान कई ओएमआर और उत्तर पुस्तिका के अवार्ड सीट पर बार कोर्ड डैमेज हो गया है। बार कोर्ड फट गया है। इससे बारकोर्ड की स्कैनिंग करने में परेशानी आ रही है। इससे छात्र के रौल नंबर से बार कोर्ड का मिलान कंप्यूटर नहीं कर पा रहा है। ऐसे में इस प्रक्रिया को मैन्युअल करवाया जा रहा है। चूंकि इसमें काफी समय लगा रहा है, इस कारण बोर्ड को 24 घंटे तक खोल कर रखा गया है।
पाली और प्राकृत विषय का चल रहा मूल्यांकन इंटर का मूल्यांकन अब भी जारी है। बीएन कॉलेजिएट हाई स्कूल में मिनी केंद्र बनाया गया है। अभी पाली और प्राकृत विषय का मूल्यांकन चल रहा है। अभी छह हजार पाली और प्राकृत विषय के कॉपी की जांच हो चुकी है। लेकिन अब पांच सौ के लगभग कॉपी बची हुई है।- मैट्रिक में एक करोड़ चार लाख और इंटर में 87 लाख बार कोडिंग मैट्रिक में बार कोडिंग का मिलान एक करोड़ चार लाख उत्तर पुस्तिका में की जानी है। वहीं इंटर में 87 लाख बारकोड का मिलान होना है। मिलान का काम चल रहा है। जब तक सारे बारकोडिंग का मिलान सारे रौल नंबर से नहीं हो जाता है, तब तक बोर्ड को 24 घंटे तक खुला रखा जायेगा।