पटना में 1 दिन में 6 डिग्री गिरा पारा, एक हफ्ते बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही बर्फीली हवाआें के कारण पटना में एक दिन में छह डिग्री तापमान में गिरावट आई है। इससे राजधानी सहित बिहार के कई जिलों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 10 से 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है, जिससे लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। वरीय वैज्ञानिक दिशान अंसारी ने बताया कि पटना में रविवार को रात का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया।

रात का तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम है। रविवार को सूबे का सबसे ठंडा शहर गया रहा। जिले में पिछले पांच साल का रिकॉर्ड टूट गया। नवंबर 2014 के बाद नवंबर 2020 में इतनी ठंड पड़ रही है। यहां रात का तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है।

एक हफ्ते में करीब 7 डिग्री लुढ़का दिन का तापमान
15 नंवबर के बाद सूबे के मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। एक हफ्ते में दिन के तापमान में करीब सात डिग्री की गिरावट हुई है। वहीं, रात का तापमान 15-17 डिग्री के करीब था, जिसमें एक ही दिन में छह डिग्री की गिरावट हुई है। वरीय मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण ऐसा हुआ है।

इस बार जनवरी भी खूब ठिठुराएगी
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि दिसंबर के पहले हफ्ते से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इस बार दिसंबर के साथ जनवरी में अच्छी ठंड पड़ेगी, क्योंकि इस बार कोई खास बाधा नहीं दिख रही है, जिससे यह प्रभावित हो।

आगे क्या | और गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि फिर एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके प्रभाव से ही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होती है। जब इसका असर खत्म होगा, तो रात के साथ दिन के तापमान में कमी आएगी और ठंड भी बढ़ेगी।

गया में पांच साल का टूटा रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री, बढ़ी ठंड }उत्तर-पश्चिमी हवा का असर, राजधानी का न्यूनतम पारा 10

Previous articleबिना आधार कार्ड के नहीं लगेगा कोरोना वैक्सीन, QR कोड मिलेगा उसे सेव करके रखना होगा
Next articleदीघा-एम्स एलिवेटेड राेड की दोनों लेन पर चलेंगी गाड़ियां, आदेश जारी, पटना को जाम से छूटकारा