बिहार राज्य चुनाव आयोग ने पंकज त्रिपाठ को अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है।पंकज से पहले “शारदा सिन्हा” और “रतन सिंह राजपूत” भी ब्रांड एम्बेस्डर रह चुके है।पंकज त्रिपाठ बिहार के माटी के लाल है बिहार के सभ्यता,संस्कृति से परिचित है इसलिए अब उन्हें चुनाव आयोग ने एक नयी जिम्मेदारी दी है जिससे वो राज्य के मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूक कर सके।

कौन है पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी उन अभिनेताओं में से एक है जिनके अदाकारी के लोग दीवाने है मूलतः बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले पंकज आज फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम है कठिन परिश्रम से आज उन्होने फिल्म इंडस्ट्री में एक नया कृतिमान बनाया है बिहार के एक छोटे से गांव से निकलकर फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाना आसान नहीं होता।

पंकज त्रिपाठी की उपलब्धियां

पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड का जाना माना नाम है यूँ तो इन्होने अनेको फिल्मो में काम किया है लेकिन सबसे पहले इन्हे पहचान “गैंग्स ऑफ़ वासेपुर” से मिली जिसमे इन्होने कसाई का किरदार निभाया था जिसमे इनके अदाकारी को काफी सराहा गया था इससे पहले पंकज ने अपहरण ,ओमकारा ,मिथ्या ,शौर्या ,आक्रोश ,अग्निपथ जैसी फिल्मो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। पंकज त्रिपाठी ने अपने कैरियर में ज्यादातर नाकारात्मक भूमिका ही निभाए है।

2017 में आयी राजकुमार राव अभिनीत फिल्म न्यूटन में इन्होने फौजी आत्मा सिंह का किरदार अदा किया। इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए पंकज त्रिपाठी को 2017 के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। वही न्यूटन को 2017 की सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया। इस फिल्म के लिए पंकज त्रिपाठी को स्पेशल मेंशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

FOR MORE DETAILS CLICK ON IMAGE
Previous articleबिहार बोर्ड आठ तक स्वीकार करेगा मैटिक परीक्षा का फॉर्म
Next articleबिहार में शराबबंदी कानून के 2.5 साल, सजा सिर्फ 141 को, जानिए वजह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here