सियालदह-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर सोमवार की रात पथराव के बाद अफरातफरी मच गई। इसमें आधा दजर्न यात्रियों के घायल होने की सूचना है। कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा भी रद कर दी। हालांकि, आंशिक मरम्मत के बाद ट्रेन को करीब एक घंटा विलंब से 11.50 बजे रात में रवाना कर दिया गया।
Pictures coming in from Bihar Gaya area. Mob thrashing train and pettling stones. @IRCTCofficial @PiyushGoyal @PiyushGoyalOffc #SOSAllert – Shealdah rajdhani pic.twitter.com/5iTnleEANB
— Nitin Virmani (@_NitinVirmani) May 28, 2018
घटना के पीछे की वजह एक दूसरी ट्रेन के यात्रियों का आक्रोश है। दरअसल, इससे पहले गया से हावड़ा जा रही ट्रेन को मानपुर जंक्शन पर एक घंटे से रोककर रखा गया था, क्योंकि पुलिया निर्माण में लगा क्रेन टूट जाने से ट्रैक बाधित था। यह घटना शाम सात बजे की है। आक्रोशित यात्रियों ने जंक्शन पर पथराव कर दिया। आरपीएफ के पहुंचने पर स्थिति नियंत्रित हुई। इस ट्रेन को ट्रैक क्लीयर होने के बाद रात 12 बजे के करीब चलाए जाने का निर्णय लिया गया।
इस बीच राजधानी एक्सप्रेस करीब 10.35 बजे यहां से गुजरने लगी तो वहां मौजूद आक्रोशित यात्री इस पर पत्थर बरसाने लगे। हालांकि, यह पता लगाया जा रहा है कि इसमें असामाजिक तत्वों का हाथ तो नहीं। आरपीएफ इंस्पेक्टर इसकी छानबीन कर रहे हैं। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन की लगभग सभी बोगियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। राजधानी एक्सप्रेस का इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गया। बी थ्री बोगी में यात्रा कर रहे रविशेखर, नेहा गुप्ता और शोभा गुप्ता बच्चे के साथ सियालदह से दिल्ली जा रहे थे। इन्हें भी चोट आई। इनलोगों ने अपनी यात्रा रद कर दी। उन्होंने कहा कि ट्रेन में कोई सुरक्षा नहीं है, ऐसे में कैसे यात्रा की जा सकती है।
Input : Dainik Jagran