भारत के दो बड़े खेल सितारे क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी और बिलियर्ड्स चैंपियन पंकज आडवाणी को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। देश के राष्ट्रपित महामहिम रामनाथ कोविंद ने उन्हें ये सम्मान दिया। इस सम्मान को ग्रहण करने आए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धौनी ने लेफ्टिनेंट कर्नल का ड्रेस पहना था और इस ड्रेस में उन्होंने इस सम्मान को ग्रहण किया। पद्मभूषण को देश का तीसरा सबसे बड़ा सम्मान कहा जाता है।

हिन्दुस्तान को 1983 के बाद 2 अप्रैल 2011 में धौनी ने दूसरी बार क्रिकेट का विश्व चैंपियन बनाया था। ये एक संयोग है कि धौनी को इसी यादगार दिन ये सम्मान हासिल हुआ। गौरतलब है कि धौनी को सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल की मानक उपाधि दी हुई है। भारतीय सेना का हिस्सा बनने के बाद धौनी को वो सारी सुविधाएं मिलेंगी जो सेना के एक जवान को मिलती है। धौनी को इससे पहले पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।

बिलियर्ड्स में कई बड़ी कामयाबी हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ी पंकज आडवाणी को भी इस सम्मान से सम्मानित किया गया। इन दोनों के अलावा अन्य दूसरी बड़ी हस्तियों को भी ये सम्मान दिया गया जो पहले आयोजित सम्मान समारोह में इसे नहीं ले पाए थे। फिल्म अभिनेता मनोज जोशी को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह के मौके पर राष्ट्रपित रामनाथ कोविंद के अलावा उपराष्ट्रपतिय वैंकेया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राज्य मंत्री किरेन रिजिजू समेत कई अन्य गणमान्य हस्तियां मौजूद थे।

Input : Dainik Bhaskar

 

Previous articleऔर कितना झुलसेगा देश इस आरक्षण की आग में जानने के लिए पढ़िए ANU ROY की क़लम से लिखा SC – ST ACT पर ये आर्टिक्ल।
Next articleमुजफ्फरपुर : बंद समर्थकों ने दुकानों पर की रोड़ेबाजी, सड़क पर उतरे दुकानदार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here