बिहार : बगहा के सेमरा स्थित घुसुकपुर गाँव मे एक किसान के घर एक अजीबो गरीब बछिया का जन्म हुआ हैं जिसका दो सिर,दो मुँह और चार आँखें हैं । इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी हैं। और लोग कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं।

गाय और बछिया दोनों हैं स्वस्थ

पशु चिकित्सक डॉ. राधेश्याम सिंह कुशवाहा ने बताया कि सेमरा घुसुकपुर गाँव मे एक गाय के प्रसव मे काफी अधिक समय लग रहा था। जिसकी वजह से पशुपालक राजेश यादव ने पशु चिकित्सक को बुलाया। और काफी मशक्कत के बाद गाय का प्रसव सफलतापूर्वक करा लिया गया। फिलहाल गाय और बछिया दोनों स्वस्थ हैं।

इश्वरीय आशीर्वाद मान रहे हैं राजेश यादव

पशु पालक राजेश यादव इस अनोखी बछिया को देखकर बेहद खुश हैं और इसे वो इश्वरीय आशीर्वाद मान रहे हैं। और इस बछिया को देखकर लोगों के मे भी आश्चर्य का ठिकाना नहीं हैं। इस अद्भुत बछिया के दो मुंह और चार आंखों के अलावे बाकी पूरा शरीर का हिस्सा सामान्य हैं। वही राजेश यादव ने बताया की इस गाय ने दो साल पहले एक स्वस्थ व सामान्य बछड़े को जन्म दिया था।

सिर भारी होने के कारण खड़ी नहीं हो पा रही हैं

इस अद्भुत बछिया के दो सिर होने के कारण उसके आगे का भाग भारी हो गया हैं। इस वजह से वो ठीक तरीके से अभी खड़ी नहीं हो पा रही है। हालांकि 60 घंटे ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी बछिया बिलकुल स्वस्थ हैं।

Previous article‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर रचा इतिहास, कमाए इतने करोड़
Next articleयोगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह मे शामिल होंगे सीएम नितीश