चैत्र नवरात्र पर कटरा स्थित चामुंडा स्थान मंदिर में आज से नौ दिवसीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की शुरुआत होगी। इसके पूर्व महायज्ञ की सफलता के लिए शनिवार काे बाबा गरीबनाथ का महारुद्राभिषेक हुआ। प्रधान आचार्य धीरज कुमार शर्मा के नेतृत्व में सन्नी पाठक, गोविंद मिश्रा, राजेंद्र तिवारी, वीरेंद्र मिश्रा, पंकज झा, अभिषेक पाठक, चुम्मन पाठक आदि ने मंत्रोच्चारण के साथ बाबा का महारुद्राभिषेक कराया। यजमान आशुतोष शाही व उनकी सहित प्रवीण तिवारी, गुड्डू शाही, अरुण ठाकुर आदि ने पूजा की। बाबा का दूध, दही, शहद, घी, शक्कर, गंगा जल व केशर मिश्रित गुलाब जल से अभिषेक के बाद भोग लगाया। इसके बाद बाबा का भव्य शृंगार हुआ। इस दौरान अयोध्या के कथा वाचक आचार्य लक्ष्मण जी महाराज भी थे।
Input : Dainik Bhaskar