पटना : केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी आज ज्ञान भवन, पटना में “मोदी @ 20: सपने हुए साकार” पुस्तक का लोकार्पण करने पहुंची थी। पुस्तक के लोकार्पण के बाद बतौर मुख्य वक्ता समारोह को संबोधित करते हुए उन्होने कहा की, मोदी मंत्र हैं, मेथर्ड हैं, मिशन हैं। वे कर्मयोगी भी हैं, कर्मयोद्धा भी हैं। एक क्रिया जबकि दूसरा आचरण का प्रतीक हैं।smriti
प्रधान सेवक सिर्फ नरेन्द्र भाई
केन्द्रीय मंत्री ने आगे कहा की, प्रधानमंत्री की रेस में शायद कई हैं, लेकिन देश में प्रधान सेवक के रूप में एक ही व्यक्ति नरेन्द्र भाई मोदी हैं। 2024 में देश की जनता नरेंद्र भाई मोदी को एक बार फिर भारी बहुमत से जीत देगी।
सीएम नितीश पर साधा निशाना
स्मृति ईरानी ने इस दुयरन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बगैर नाम लिए उनपर निशाना साधा। उन्होंने कहा की जिस प्रदेश की भूमि ने वीरों को सींचा हैं, उस प्रदेश में कर्मयोद्धा नरेन्द्र भाई पर कटाक्ष होता हैं। वह भी उनके द्वारा जिन्हें खुद सरकार बनाने के लिए सहारे की जरूरत हैं। जिन्हें खुद सहारे की जरूरत है, उनके आचरण की चर्चा पूरे देश में हो रही हैं। सड़क पर रक्त बह रहा हैं। बेगुनाह, वंचित, शोषित परिवार, अपने सम्मान के लिए संघर्ष करती महिला उन्हें नजर नहीं आती। नरेंद्र मोदी के प्रतिद्वंद्वी इस चिंता में हैं कि कैसे सत्ता हासिल करें। पर, नरेन्द्र भाई मोदी 2024 में फिर सफलता का परचम लहरायेंगे।