एनडीए ने मंगलवार को राष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का घोषड़ा कर दिया हैं। एनडीए की तरफ से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव के मैदान में उतारा गया हैं।
आदिवासी समाज से आती हैं द्रौपदी मुर्मू
दिल्ली में भाजपा हेडक्वार्टर में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए एक आदिवासी चेहरे का चयन किया हैं। इस बैठक में पीएम मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी व अन्य कई नेता मौजूद थे। द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज से आती हैं और वह झारखंड की पूर्व राज्यपाल हैं।
18 जुलाई को होगा राष्ट्रपति चुनाव
18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होना हैं और 21 जुलाई को परिणाम घोषित किए जाएंगे। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा। इस वर्ष कुल 4809 इलेक्टर वोट करेंगे।