बिहार के नालंदा जिले में खून के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी का बीते छह माह से यौन-शोषण कर रहा था, मामले का पता चलते ही पुलिस ने दुष्कर्मी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना लहरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को एक बार फिर पिता ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, इसकी भनक आसपास के लोगों को लग गई और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुष्कर्मी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वह एक रिक्शाचालक है।
आरोपी रिक्शाचालक अपनी एक बेटी और बेटे के साथ आसनसोल में रहता था। उसकी पत्नी बिहारशरीफ में किराए के मकान में रहती है। वह भी बच्चों के साथ बिहारशरीफ में ही रहता था लेकिन उसे किसी वजह से मकान मालिक ने घर से निकाल दिया था और वह अपने बच्चों को लेकर आसनसोल चला गया था।
पिछले कुछ दिनों के बाद वह बच्चों के साथ बिहारशरीफ पत्नी के पास लौट आया था। मोहल्ले वालों ने बताया कि आज दोपहर में शराब के नशे में धुत्त होकर वह घर आया था और फिर से पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। यह देखते ही उसके बेटे ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उसे धर दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पीडि़ता बच्ची ने पुलिस को बताया कि पिछले पांच-छह महीने से पिता उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता था।
Input : Dainik Jagran