ब्वॉयफ्रेंड से मिलने आई लड़की के साथ उसके चार दोस्तों ने कमरे में बंद कर सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर लड़की और उसके दोस्त को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने इस मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक पीडि़त छात्रा 29 मई को ब्वॉयफ्रेंड रोहित से मिलने आई थी, जो लखीसराय का रहने वाला है और बोकारो में रहकर पढ़ाई करता है। दोनों पटना जंक्शन पर मिले। पूरा दिन साथ-साथ घूमे, फिर दोस्त प्रियांशु, आयुष, अमन और मोनू के बुलाने पर संदलपुर स्थित उसके किराए के कमरे पर चले गए।
मोनू को छोड़कर बाकी लड़के लखीसराय के रहने वाले हैं। उन्होंने रोहित को लड़की के साथ देखा तो उनकी नीयत बदल गई। बर्थ-डे पार्टी का बहाना बनाकर दोनों को कमरे पर ही रोक लिया। देर रात उनका एक और साथी पहुंचा।
रोहित को डराने-धमकाने के बाद सभी लड़के युवती को लेकर दूसरे कमरे में चले गए और उसके साथ रात भर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। अगली सुबह दोनों को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी और घर भेज दिया।
घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर की है। घटना की जानकारी एक सामाजिक संगठन को मिली, तब उसके सदस्यों ने पीडि़त छात्रा को खोज निकाला और एसएसपी मनु महाराज के सामने सारी बातें रखी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद एसएसपी और बहादुरपुर थानाध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Input : Dainik Jagran
