केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय मे हुये गोलीकांड को लेकर नीतीश सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया हैं। गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को एक विडियो जारी कर कहा की, बेगूसराय गोलीकांड महज एक वारदात नहीं बल्कि आतंकी हमला हैं। बिहार सरकार असली अपराधियों के नाम छुपाने में लगी हैं।

हिंदुओं का नाम दिखाकर असली अपराधियों को छुपाया जा रहा हैं

गिरिराज सिंह ने बेगूसराय गोलीकांड मामले मे नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुये कहा की, “मै इसे आतंकी हमला कह रहा हूँ. मै बड़े स्पष्ट शब्दों मे कह रहा हूँ। बिहार सरकार अपराधियों के नाम को छुपा रहा हैं. तुष्टीकरण कर रहा हैं। लोगो मे आक्रोश हैं। और आखिर नाम छुपाने का कारण क्या हो सकता हैं। नाम हिंदुओं के के दिखा रहे हैं और असली अपराधी को छुपाने का काम किया जा रहा हैं।”

तुष्टीकरण के कारण इस सरकार पर भरोसा नहीं हैं : गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने आगे कहा की, “क्या बिहार मे 2013 मे गांधी मैदान मे आतंकवादी हमले नहीं हुये सीरियल ब्लास्ट करके मोदी(पीएम नरेंद्र मोदी) की हत्या करने के लिए। कुछ दिन पहले फुलवारी शरीफ मे पीएफ़आई का जखीरा खुला जो भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने का साजिश कर रहा था। 13 जिलों मे उसके तार मिले। ये सब साबित करता हैं की बिहार को टेरराइज़ करने के लिए एक आतंकी हमला था। और मै मांग करता हूँ बिहार सरकार से की अगर सच को सच करना चाहते हैं तो इसे इसे एनआईए या सीबीआई से जांच कराये। क्योंकि जनता को तुष्टीकरण के कारण इस सरकार पर भरोसा नहीं हैं।”

देखें गिरिराज सिंह का बयान : 

Previous articleबिहार : बेगूसराय गोलीकांड मामले में सभी आरोपी हुये गिरफ्तार
Next articleबेगूसराय गोलीकांड में आरोपी के परिजनों ने घटना के समय का जारी किया CCTV फुटेज, बोले – मेरा बेटा निर्दोष हैं