गुजरात के वडोदरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। यहाँ की रहने वाली एक 40 वर्षीय विवाहित महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत मे बताया की उसका पति शादी से पहले एक महिला था और उसे इस बात का पता शादी के 8 वर्षों के बाद लगा हैं।

अप्राकृतिक सेक्स का भी आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित महिला ने वडोदरा शहर के गोत्री पुलिस थाने में अपने पति के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कराई हैं। महिला का नाम शीतल बताया जा रहा हैं और उसके पति का नाम विजय वर्धन हैं। शिकायतकर्ता की माने तो उसका पति विजय वर्धन पहले महिला था और उसका नाम विजयता था। महिला ने अपने पति पर चीटिंग के साथ-साथ अप्राकृतिक सेक्स का भी आरोप लगाया हैं।

मेट्रोमोनियल वेबसाइट के जरिये से हुई थी मुलाक़ात

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया की, करीब नौ साल पहले एक मेट्रोमोनियल वेबसाइट के जरिये से विजय वर्धन से उसकी मुलाकात हुई थी। शीतल की पहले भी एक शादी हो चुकी थी और उसके पहले पति की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उस वक्त उसकी 14 साल की एक बेटी भी थी।

ऑनलाइन संपर्क में आने के बाद शीतल और विजय वर्धन ने एक दूसरे को कुछ समय तक डेट किया और फिर साल 2014 में दोनों ने शादी कर ली। शीतल ने बताया की शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने कश्मीर भी गए थे। लेकिन उसके पति ने उसके साथ कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाया। शीतल के अनुसार, वह जब भी उसके करीब जाने की कोशिश करती थी तो वो उससे दूर भागता और हमेशा नए-नए बहाने बनाता था। लेकिन जब शीतल ने ज्यादा दबाव बनाया तो उसने नया बहाना बनाया की कुछ वर्ष पहले जब वह रूस में रहता था तो उसका एक्सिडेंट हो गया था । उस एक्सिडेंट के बाद वह शारीरिक संबंध बनाने की क्षमता खो चुका हैं। और उसने बताया की एक मामूली सर्जरी के बाद वह पूरी तरह ठीक हो जाएगा।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपित ने एक दिन खुद हीं शीतल को बता दिया की वो पहले एक लड़की था और उसने सेक्स चेंज कराने के लिए ऑपरेशन करवाया था। इसके साथ-साथ उसने अपनी पत्नी शीतल को ये बात छिपाए रखने के लिए धमकी भी दी थी। आरोपित फिलहाल दिल्ली में रहता हैं। पीड़ित महला के शिकायत के बाद वरोदडा पुलिस ने उसे समन किया हैं।

Previous articleमुजफ्फरपुर में बीएड का फॉर्म भरने आई बेतिया की छात्रा ने की आत्महत्या; सुसाइड नोट में लिखा-मैं अच्छी बेटी नहीं बन पाई, माफ कर दीजिएगा
Next articleभागलपुर के 16 वर्षीय लड़के ने बनाई अनोखा लैंडमाइंस डिवाइस; देश के जवानों के पांव रखने से नहीं होगा ब्लास्ट, आतंकियों के पैर पड़ते हीं हो जाएगा धमाका