भोजपुर जिले में एक मनचले युवक की हरकत से एक लड़की की जान चली गई। दरअसल 19 वर्ष की लड़की की शादी तय हो चुकी थी, लेकिन गांव के एक मनचले युवक ने उसका अश्लील वीडियो लड़के वालों को भेज दिया। जिसके बाद लड़के वालों ने शादी से साफ इंकार कर दिया जिससे सदमे मे आकर लड़की ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
टॉयलेट करते वक्त वीडियो बना लिया था युवक
जानकारी के मुताबिक, तीयर थाना क्षेत्र के कमरयांव गांव की एक लड़की की शादी तय होने के बाद उसी गांव के आदित्य नाम के युवक ने युवती का टॉयलेट करते वक्त का वीडियो बना लिया था। और लड़की की जहां शादी तय हुआ था उसके यहाँ किसी के मोबाइल पर विडियो को भेज दिया और फोन पर कहा कि ‘यह लड़की ठीक नहीं है। उसके घर वाले और खानदान भी ठीक नहीं है। तुम लोग उससे रिश्ता मत करो। जिसके बाद लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया।
शादी टूटने से सदमे में थी लड़की
लड़की को जब शादी टूटने और विडियो के बारे मे पता चली तो वह होकर रोने लगी। उसके परिजनों ने काफी समझाया लेकिन वह गुमसुम सी रहने लगी किसी से बात भी नहीं कर रही थी। और अचानक शुक्रवार देर रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भिजवाया। और मृतका के परिजनों ने विडियो बनाने वाले आरोपी आदित्य के खिलाफ थाना में आवेदन दिया हैं।
बक्सर जिला मे तय हुआ था शादी
मृतका लड़की के भाई ने के अनुसार, उसकी बहन की शादी बक्सर जिला के त्रिपुरवा गांव में तय हुई थी। इसी बीच उसके गांव के आदित्य नाम का एक युवक उसकी बहन के टॉयलेट करने के दौरान कुछ वीडियो बनाकर लड़के वालों को भेज दिया दिया जिससे नाराज होकर लड़को वालों ने शादी तोड़ दी। जिसके बाद उसकी बहन ने सदमे मे आकार सुसाइड कर ली।