भारतीय टेलीविजन के सबसे बड़े व दिलचस्प गेम शो केबीसी यानि कौन बनेगा करोड़पति में बिहार के आरा की रजनी मिश्रा ने 50 लाख रुपए जीत लिये। हालांकि वो 75 लाख रुपये के सवाल पर अटक गईं और अंतत उन्होंने गेम को क्विट कर दिया। इसका प्रसारण गुरुवार की रात हुआ था
मंकिपॉक्स से संबंधित था 75 लाख का सवाल
केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन ने रजनी से 75 लाख रुपये का सवाल मंकिपॉक्स से संबंधित पूछा था। ये सवाल था- “किस शहर की प्रयोगशाला में बंदरों में मंकिपॉक्स का पहला मामला आया था?” इसमें चार विकल्प दिये गए थे- A.जोहान्सबर्ग, B.कुआलालुम्पुर, C.टोकियो व D.कोपेनहेगेन। इसका सही उत्तर था D.कोपेनहेगेन।
अमिताभ बच्चन ने की प्रशंसा
वहीं गेम को क्विट करने के बाद रजनी मिश्रा से जब अमिताभ बच्चन ने पूछा की अगर आपको इसका उत्तर चुनना होता तो क्या चुनती. तो रजनी ने इसका उत्तर जोहान्सबर्ग बताया। यानि यदि वे गेम नहीं छोड़ती तो उत्तर गलत होता। इस सवाल का जवाब रजनी के कॉल ए फ्रेंड भी देने में मदद नहीं कर पाये। उन्हें जोहान्सबर्ग व कोपेनहेगेन में कनफ्यूजन था और दोनों ही होने की संभावना जताई थी। हालांकि रजनी मिश्रा ने केबीसी गेम बहुत ही बढ़िया खेला। अमिताभ बच्चन ने भी उनकी खेल की काफी प्रशंसा की।
आरा की रहने वाली हैं
रजनी मूल रूप से आरा की रहने वाली हैं। और उनका ससुराल भी आरा मे ही हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा मध्य प्रदेश से हुई हैं किन्तु शादी के बाद उच्च शिक्षा आरा शहर से ही अर्जित की हैं। आरा के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में बीएड और मास्टर की डिग्री हासिल की हैं।
रजनी अभी फिलहाल पं बंगाल के दुर्गापुर में अपने पति के साथ रह रहती हैं। इनके पति गोपाल तिवारी सीनियर इनिजिनियर हैं । वे मूल रूप से आरा शहर के पकड़ी के रहने वाले हैं। दोनों को एक बेटा और एक बेटी हैं।