भारत-नेपाल मैत्री बस जनकपुर से अयोध्या जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर से गुजरी। मुजफ्फरपुर में रामपुर हरि पेट्रोल पंप के पास यात्रियों का स्वागत किया गया। परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी स्वागत में खड़े थे। बस के पहुंचने पर डीटीओ मो. नजीर अहमद ने गुलदस्ता देकर यात्रियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत व नेपाल के बीच सदियों पुराना सामाजिक-सांस्कृतिक संबंध है। परिवहन सेवा की शुरुआत से दोस्ती मजबूत होगी। सरोज कुमार सिंह कुशवाहा ने कहा कि इससे पर्यटन विकास को गति मिलेगी। भारत के रास्ते नेपाल जाने के लिए सीधी बस सेवा से लोगों में उत्साह है। ऊषा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोस्ती की मजबूती को यह पहल की है। आने वाले दिनों में मिसाल होगी। शैलेंद्र कुमार यादव ने कहा कि नेपाल का जबतक विकास नहीं होगा तबतक भारत का विकास अधूरा है। रीता कुमारी मिश्र ने कहा कि एक-दूसरे के बीच का संबंध दुनिया के लिए मिसाल है।
यात्रियों को कराया नाश्ता : प्रशासन की ओर से यात्रियों के लिए नाश्ता व पेयजल की व्यवस्था की गई थी। रामपुर हरि में बस करीब 3.32 बजे पहुंची। यहां 45 मिनट तक रुकी। परिवहन व पुलिस अधिकारी मोतिहारी बॉर्डर तक बस के साथ गए। वहां पर विदा किया। यात्रियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार जताया।
29 यात्री हुए रवाना : बस सेवा से 29 यात्री अयोध्या रवाना हुए। यात्रियों में सरोज कुमार सिंह कुशवाहा, ऊषा यादव, शैलेंद्र कुमार यादव, रीता कुमारी मिश्र, नवल किशोर यादव, रामविश्वास यादव, उज्ज्वल यादव, रविंद्र कुमार महतो, रामेश्वर प्रसाद सिंह, श्याम झा, प्रिंस झा, पुष्पा कुमारी, सीता देवी सिंह, परीक्षा साह, ललिता कुमारी यादव, शांति देवी, दीपक झा, राम नारायण कपाड़ी, मनोहर उपरेती, भवानी मैनाली, बबीता शिवाकोटी, धमेंद्र खनाल, सुयोग खनाल, अनिता लमिछाई। रामकृष्ण बैया, जगन्नाथ घिमिरे, केशव राज जमारकेटल, सीता लक्ष्मी डेंग्ल व निरज मन डेंग्ल शामिल रहे।
बस सेवा पर पीएम को बधाई : भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी, हरि किशोर बैठा, पंडित सुनीता तिवारी, लखन लाल सिंह रमण, हरि किशोर यादव, अशोक सहनी, कमलेश कुमार कल्याण, सुरेंद्र रजक व हक-ए-हंिदूुस्तान मोर्चा के संयोजक तमन्ना हाशमी ने बस सेवा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।

Input : Dainik Jagran