बिहार के रहने वाले भारतीय टीम के आक्रामक विकेटकीपर बैट्समेन इशान किशन टाटा आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं। ईशान किशन ने ने कुछ हीं सालो मे अपने कमाल के प्रदर्शन से भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली हैं । टाटा आईपीएल 2022 के लिए हुये मेगा नीलामी में बिहार के इशान किशन को पाने के लिए फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए खर्च किए।
🔙 & excited to meet his new teammates 🤝
Catch Ishan's first reaction after his homecoming 👇💙#OneFamily #MumbaiIndians @ishankishan51 MI TV pic.twitter.com/Ors4OhlcKo
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 14, 2022
आईपीएल मे पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने सोश्ल मीडिया के जरिये इशान किशन के टिम से जुडने की की पुष्टि की। दरअसल मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किए हुये विडियो मे ईशान एक होटल में चेक-इन करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस साल 15.25 करोड़ रुपए मे बिके हैं ईशान
मुंबई इंडियंस टीम ने टाटा आईपीएल 2022 नीलामी मे इशान किशन को 15.25 करोड़ रुपए मे खरीदा था। और सबसे बड़ी बात की 23 वर्षीय इशान इस सीजन सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। ईशान किशन अब तक आईपीएल ने 61 मैच खेल चुके है जिसमे 9 अर्धशतकों की मदद से 1452 रन बनाए हैं।