पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजदआरजेडी) ने एक बार फिर जगदानंद सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त कर दिया हैं ।  बता दें कि बिहार की सत्ता में मुख्य भागीदार आरजेडी की अपनी पार्टी में सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया चल रही हैं इसी के तहत सोमवार को राजद कार्यालय में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कार्यकाल खत्म होने के बाद दोबारा इस पद के लिए नामांकन किया था, जिसके प्रस्तावक तेजस्वी यादव बने थे।

निर्विरोध चुने गए

राजद प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए जगदानंद सिंह के विरोध में कोई खड़ा नहीं हुआ था। इसलिए उन्हें निर्विरोध चुन लिए गया। मंगलवार को इसकी औपचारिक घोषणा की गई। जगदानंद सिंह के बारे में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा था की, वे पार्टी के एक वरिष्ठ नेता हैं. जो कि समाजवादी विचार वाले हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी काफी मजबूत हुई हैं. तेजस्वी यादव ने आरजेडी के 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का श्रेय जगदानंद को दिया था. तेजस्वी ने कहा था कि जगदानंद ने पार्टी में नई जान फूंक दी थी।

राजद सुप्रीमो की पसंद हैं जगदानंद

जगदानंद सिंह वैसे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लगातार पसंद बने हुए हैं. जगदानंद सिंह शुरुआत से ही जनता दल टूटने से लेकर आरजेडी बनने तक हमेशा लालू यादव के साथ साये की तरह खड़े रहे. लालू के जेल जाने के बाद जब पार्टी का बुरा दौर आया, उस समय भी लगातार पार्टी के साथ खड़े रहे। वे बिहार की सियासत में महागठबंधन बनाने के लिए लालू यादव के फैसले के साथ भी मजबूती से खड़े रहे। पिछले 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष रहते पार्टी के फैसले, उम्मीदवारों का चुनाव और रणनीति बनाने तक के सभी प्रमुख काम जगदानंद ने किए।

पार्टी के लिए बेटे को दूर कर दिये थे

जगदानंद सिंह ने पार्टी और बेटे में से पहले आरजेडी को चुना था। दरअसल आरजेडी 2010 के विधानसभा चुनाव में जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह को रामगढ़ विधानसभा से मैदान में उतरना चाहती थी, लेकिन जगदानंद सिंह ने यह कहते हुए टिकट देने से मना कर दिया की इससे परिवारवाद को बढ़ावा मिले मिलेगा। वहीं उनके बेटे सुधाकर सिंह ने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी. फिर वह मैदान में उतरे. किन्तु जगदानंद सिंह ने आरजेडी की उम्मीदवार अंबिका यादव के पक्ष में जमकर प्रचार किया. और अपने उम्मीदवार को चुनाव में जीत भी दिलवाई। हालांकि बाद मे उनके बेटे सुधाकर सिंह ने फिर आरजेडी जॉइन कर ली । आज यही सुधाकर सिंह आरजेडी के विधायक व कृषि मंत्री हैं।

Previous articleचिराग पासवान के निशाने पर सीएम नीतीश, कहा- बिहार मे जंगलराज नहीं डबल जंगलराज आ गया हैं
Next articleजेडीयू और आरजेडी सरकार मे गजवा-ए-हिंद बनाने की हो रही हैं साजिश, तेजी से बढ़ रही हैं मुसलमानों की संख्या : गिरिराज सिंह