पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर (हम) के राष्ट्रीय प्रधान सचिव सह प्रवक्ता दानिश रिजवान पर झारखंड की रहने वाली एक अनुसूचित जनजाति की महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर सचिवालय थाना में केस दर्ज कराई हैं।

महिला ने अपने 10 साल बेटे को दानिश रिजवान का बताया

झारखण्ड की रहने वाली इस महिला को एक दस साल का पुत्र भी हैं। महिला का आरोप हैं यह पुत्र भी दानिश रिजवान का हैं. महिला ने पटना पुलिस के अधिकारियों से गुहार लगाई है की उसके बेटे का डीएनए टेस्ट कराया जाए क्योंकि वह दानिश रिजवान का ही बेटा हैं। महिला की गुहार के बाद पटना पुलिस ने फैसला लिया है की महिला के बेटे का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। सचिवालय एएसपी काम्या मिश्रा ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही हैं । वहीं आरोपी बनाये गये दानिश रिजवान कहना हैं की उन्हें इस मामले के संबंध में कोई जानकारी नहीं हैं। वो हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं।

2011 मे हुआ था दुष्कर्म

प्राथमिकी में लिखे आरोपों के अनुसार, पीड़ित महिला साल 2011 में किसी काम से पटना आई थी, जहां उसकी मुलाकात दानिश रिजवान से हुई थी। दानिश रिजवान उस समय एक टीवी चैनल में कार्यरत थे। पटना में महिला अपना काम खत्म कर रांची जाने के लिए पटना जंक्शन पहुंची तब वहां उसे कुछ असामाजिक तत्व परेशान करने लगे। उस वक्त रांची जाने के लिए कोई ट्रेन भी नहीं थी, जिसके बाद महिला पटना जंक्शन के बाहर आ गई, जहां दानिश रिजवान से उनकी मुलाकात हुई। दानिश इसके बाद महिला को अपने साथ सचिवालय के आस पास एक फ्लैट में लेकर चले गये और वहाँ दानिश ने दो प्लेट खाना मंगवाया। जब महिला ने खाना खाया तब उसे चक्कर आने लगा, इसके बाद दानिश ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने ये दावा किया हैं की, घटना के समय वह पूरी तरह बेहोश नहीं थी। उसने हाथ-पैर भी झटका, लेकिन शरीर में शक्ति नहीं थी, इसका फायदा उठाकर दानिश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की मानें तो पटना में उसका किसी से ज्यादा संपर्क नहीं था, इसलिए वह डर से घटना की अगली सुबह रांची के लिए रवाना हो गई। एक महीने बाद उसे मालूम हुआ कि वह गर्भवती हैं। और उसने कुछ महीने बाद एक बच्चे को जन्म दिया। महिला का कहना हैं की यह बच्चा दानिश रिजवान से हुआ हैं।

डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस

वहीं यह मामला अनुसूचित जाति की महिला से जुड़ा होने की वजह से पुलिस गहनता से छानबीन में जुट गई हैं । पटना पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की मानें तो डीएनए जांच कराने के लिए पुलिस दानिश रिजवान को नोटिस भेजेगी। वो जांच कराने के लिए तैयार हुए तो हकीकत सबके सामने आ जायेगी लेकिन अगर वो जांच के लिए तैयार नहीं होते हैं तब पीड़ित महिला के बयान को सत्य मानकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleबेगूसराय गोलीकांड में आरोपी के परिजनों ने घटना के समय का जारी किया CCTV फुटेज, बोले – मेरा बेटा निर्दोष हैं
Next articleमुजफ्फरपुर : पैसों के विवाद में युवक की बेरहमी से हत्या, पेट फाड़कर अंतड़ियां निकाल दी थी बाहर