केरल व हरियाणा के किसान के बेटों ने भी पासिंग आउट परेड के बाद सेना में अपनी लोहा मनवाया। सेवा के विभिन्न कंपनियों से चयनित किसान पुत्रों ने लेफ्टिनेंट बनकर परिवार, समाज व देश को गौरवान्वित किया।

पासिंग आउट परेड की शुरुआत होते कदम कदम बढ़ाए जा….ये जिंदगी है कौम पर तु कौम पे लुटाए जा की धुन ने मैदान में कैडेट्स व परेड की गवाह बने लोगों में जोश व जज्बा से भर दिया। वहीं शौर्य ज्ञान संकल्प और सारे जहां से अच्छा धुन की प्रस्तुती दी।

गौरव के क्षण को किया कैमरे में कैद
ओटीए में मौजूद ऑफिसर्स व उनकी पत्नियों ने नए सैन्य अधिकारियों को बैज लगाए। सभी इस गौरव के क्षण को संजोने के लिए यादों के रूप में कैमरे से कैद किया। अधिकारियों के साथ ग्रुप व सिंगल तस्वीरें खिंचवाई।

जुझार सिंह: कभी पिता के साथ खेती में बंटाते थे हुए सैन्य अफसर
कभी पिता के साथ खेतों में हाथ बंटाने वाले जुझार सिंह सेना में शामिल हुए। हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले श्री सिंह दो बेटियों के पिता भी हैं। लेकिन देश को लीड करने के लिए जज्बा व जोश को बरकरा रखा। ट्रेनिंग के बाद लेफ्टिनेंट बने। बताया पाकिस्तान से सटे अटारी बार्डर के नजदीक रहने के कारण देश भक्ति बचपन से थी।

अजीस ई : केरल के रहने वाले, पिता किसान
केरल के रहने वाले अजीस ई देश सेवा से प्रेरित होकर सेना में बहाल हुए थे। मजबूत इरादों ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग के लिए कड़ी इम्तिहान को पास किया। सेना में कमीशन अफसर बनने के बाद दूर बैठे पिता व घर के सदस्यों को बताया।

ओटीए में मौजूद सेना के अधिकारियों और उनकी पत्नियों ने नए सैन्य अधिकारियों को पहनाया बैज
नए सैन्य अधिकारियों के पासिंग आउट परेड के दौरान सेना के मौजूदा अधिकारियों ने फोटो खिंचवाई। इस दौरान सेना से प्रशिक्षित नए अधिकारियों के चेहरे पर खुशी का भाव झलक रहा था। नए सैन्य अधिकारियों ने कहा कि वर्षों से उन्हें इस लम्हें का इंतजार था।

400 कैडेट को एक साथ प्रशिक्षण देने की है ओटीए की क्षमता
ओटीए कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल सुनील श्रीवास्तव ने (अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल एवं बार) ने नए सैन्य अफसरों को गौरवशाली भविष्य की बधाई दी। उन्हें देश के लिए सेना की नई चुनौतियों पर खरे उतरने के लिए प्रेरित किया। बताया ओटीए गया 400 कैडेटों को एक साथ ट्रेनिंग की क्षमता है। यहां का इन्फ्रास्ट्रक्चर व अन्य वर्ल्ड क्लास के हैं। सेना में नए युवक युवतियों के लिए अवसर को उत्साहित किया

Previous article19 फरवरी को जारी होगी वोटर लिस्ट, बिहार पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू
Next articleमंडप पर सेहरा बांधकर इंतजार करता रहा दूल्हा, प्रेमी संग भागी दुल्हन, साली से हुई शादी