शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा मुजफ्फरपुर से छह महिला कैदियों को बक्सर के महिला मंडल कारा में ट्रांसफर किया गया है। सुरक्षा कारणों से इन सबको बक्सर स्थानांतरित किया गया है। इनमें संदिग्ध महिला नक्सली ललित देवी भी शामिल है। जेल प्रशासन ने ललिता समेत छह महिला कैदियों को शनिवार की शाम पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बक्सर के लिए रवाना किया। सुरक्षा कारणों से पूरी गोपनीयता बरती गयी। जेल प्रशासन ने इनके ट्रांसफर के लिए पूर्व में ही वरीय अधिकारी से अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी की गयी।
Input : Hindustan
