कुढ़नी प्रखंड के तुर्की में अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र खुलेगा। यह केंद्र डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से संबद्ध होगा। सरकार की स्वीकृति के बाद यहां बीज गुणन प्रक्षेत्र की लगभग दस एकड़ जमीन कृषि विवि को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजस्व व भूमि सुधार विभाग ने समाहर्ता मो. सोहैल को इसका प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया है। तुर्की के अलावा पूर्वी चंपारण के परसौनी व गया के आमस में भी ये केंद्र खोले जाएंगे।

Sigma IT Solutions, Muzaffarpur, Advertisement

किसानों को मिलेगी नई तकनीक की जानकारी: विज्ञान केंद्र के खुलने से किसानों को नई तकनीक की जानकारी मिल सकेगी। सरकार का भी मानना है कि कृषि विज्ञान केंद्र के खुलने से किसानों को आर्थिक व सामाजिक विकास हो पाया है। यहां नई-नई तकनीकों का किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। फसल उत्पादन, दुग्ध उत्पादन व पशुपालन, पशु चिकित्सा, फसल व सब्जियों के रोगों का निवारण आदि के बारे में जानकारी मिलेगी। इसके अलावा कृषि सप्ताह समेत अन्य कार्यक्रम यहां चलेंगे। केंद्र व राज्य सरकार की किसानों के लिए चलने वाली योजनाओं के बारे में यहां बताया जाएगा। ताकि, वे इसका लाभ ले सकें।

Krishi Vigyan Kendra, Muzaffarpur, Bihar

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा के अधीन काम करेगा यह केंद्र

बीज गुणन प्रक्षेत्र की लगभग दस एकड़ जमीन होगी हस्तांतरित

राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने समाहर्ता को प्रस्ताव भेजने को कहा

Input : Dainik Jagran

Jimmy Sales, Electronic Showroom, Muzaffarpur
TO ADVERTISE YOUR BRAND OR BUISNESS CALL OR WHATSAPP US AT 97076-42625
Previous articleएक अरब खर्च फिर सूखे हैं मुजफ्फरपुरवासियों के हलक
Next articleसुपर पेट्रोलिंग के दौरान मुस्तैदी से ड्यूटी करने के लिए एसएसपी ने सैप जवान को दिया नगद पुरस्कार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here