रिम्स निदेशक डाॅ. कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि केली बंगला की स्थिति बहुत खराब है। 3 में से दाे रहने लायक नहीं है। इसके ठीक होने के बाद ही वे केली बंगला में शिफ्ट होंगे।

पटना| भाजपा विधायक ललन पासवान ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर विजिलेंस ब्यूरो में मुकदमा दर्ज करायाा। शिकायत में उन्होंने लिखा कि लालू प्रसाद ने फोन पर उनको मंत्री बनाने का लालच देकर अपनी तरफ मिलाने की कोशिश की? ललन पीरपैती के विधायक हैं। उनकी प्राथमिकी के अनुसार ‘24 नवंबर को शाम 6.19 बजे उनके मोबाइल पर कॉल आया। लालू प्रसाद ने कहा कि वे मुझे आगे बढ़ाएंगे, मंत्री बनवाएंगे।

इसलिए मैं 25 नवंबर को बिहार विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव से अनुपस्थित रहूं। एक जनसेवक का वोट खरीदने की कोशिश की, एनडीए सरकार को गिराने के लिए जेल के अंदर से फोन पर प्रभावित किया, भ्रष्ट आचरण का प्रयास किया। इसलिए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत केस दर्ज किया गया। सबूत के तौर पर ऑडियो क्लिप सौंपा। ललन ने कहा कि दुख है कि लालू ने मुझे बिकाऊ समझा। दूसरी ओर हम के अध्यक्ष जीतन राम मांझी और वीआईपी के अध्यक्ष और पशु व मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि नीतीश सरकार को गिराने के लिए मेरे पास भी लालू का फोन आया था। इसकी जांच होनी चाहिए।

रांची| 82 दिन बाद 5 एकड़ के रिम्स निदेशक अावास केली बंगला से पेंइग वार्ड के 12-12 फीट के कमरे में लालू प्रसाद को शिफ्ट किया गया। तीन जवानों की मदद से वह वैन में चढ़-उतर सके। पहले भी दाे साल तक वह पेइंग वार्ड में थे। काेराेना के कारण उन्हें 5 सितंबर काे बंगला में शिफ्ट किया गया था। पेइंग वार्ड में उनके पास दाे रूम होंगे, इसमें एक में उनके तीन सेवादार रहेंगेे।

सुशील मोदी पर मानहानि का केस करेंगे : राजद
राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि लालू जी की मिमिक्री करने वाले देश में हजारों लोग हैं। क्या प्रमाण है लालू जी ने ही फोन किया था? सुशील मोदी पर मानहानि का केस किया जाएगा। दावा किया एनडीए सरकार साल भर भी नहीं चलेगी। क्यों? इस सवाल पर कहा कि राज को राज रहने दो। पढ़िए पेज-16 भी
3 जवानों की मदद ले वैन से उतर सके लालू

Previous articleबिहार में लाकडाउन?, शादी विवाह में बैंड-बाजा बाराती पर रोक, सरकारी आदेश जारी
Next articleआर ब्लॉक-दीघा 6 लेन रोड बनकर हुआ तैयार, दिसम्बर से 80 की स्पीड में चलेगी गाड़िया, जाम नहीं लगेगा