पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता की भावुक करने देने वाली तस्वीरें सोशल मिडया पर शेयर की हैं। ये तस्वीरें विडियो कॉल के दौरान लिया गया हैं।
हर बाधाओं से जिसने पाई है मुक्ति करोड़ों लोगों की दुआएं है जिनकी शक्ति
रोहिणी आचार्य ने अपने ट्विटर अकांउट पर अपने पिता लालू प्रसाद यादव की जो तस्वीर शेयर की हैं जिसमे रोहिणी और उनकी बड़ी बहन मिसा भारती काफी भावुक दिख रही हैं। इसमें दिख रहा है कि राजद सुप्रीमो के चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ हैं और वे बेहद कमजोर दिख रहे हैं। रोहिणी ने अपने ट्वीट में लिखा की, “My hero My backbone Papa🙏 Get well soon. हर बाधाओं से जिसने पाई है मुक्ति करोड़ों लोगों की दुआएं है जिनकी शक्ति”
My hero
My backbone Papa🙏
Get well soon 🤞हर बाधाओं से जिसने पाई है मुक्ति
करोड़ों लोगों की दुआएं है जिनकी शक्ति🙏 pic.twitter.com/36ndAbRnTG— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) July 5, 2022
आरजेडी का 26वां स्थापना दिवस हैं आज
बता दें कि आज लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का आज 26वां स्थापना दिवस हैं. लेकिन लालू यादव फिलहाल हॉस्पिटल में हैं, इस वजह से किसी तरह का जश्न नहीं मनाया जाएगा। आरजेडी पार्टी के स्थापना दिवस पर सिर्फ पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा सकता हैं
लालू यादव का इलाज अभी पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा हैं । खबरे ये भी सामने आ रही हैं कि उनको बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा सकता हैं।