विजय माल्या : कभी फ्लाइट में फिसला दिल तो कभी तलाकशुदा दोस्त से हुआ प्यार, ऐसी रही लव लाइफ

Vijay Mallya Love Story: SBI समेत 17 भारतीय बैंकों से 9000 करोड़ रुपए के कर्ज के डिफाल्टर विजय माल्या देश से फरार चल रहा है। विजय माल्या को लंदन से भारत वापस लाने के लिए भारत सरकार पुरजोर कोशिश में है। काफी हद तक भारत सरकार को इसमें कामयाबी भी मिलती दिख रही है। कभी भारत के टॉप के बिजनेसमैन में शुमार विजय माल्या अपने लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहा है। (All Photos: Social Media)

विजय माल्या के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने अब तक तीन शादियां की हैं। उन्हें कई बार प्यार हो चुका है। विजय माल्या ने पहली शादी एअर इंडिया की पूर्व एयर होस्टेस समीरा तैयबजी से की थी। दोनों की मुलाकात साल 1986 में फ्लाइट में ही हुई थी। ये मुलाकात प्यार में बदल गई। कुछ समय बाद ही अपने से उम्र में बड़ी समीरा से विजय माल्या ने शादी कर ली।

विजय माल्या की ये शादी ज्यादा नहीं चल पाई। महज एक साल में ही उनका तलाक हो गया। सिद्धार्थ माल्या समीरा तैयबजी के ही बेटे हैं। विजय माल्या ने दूसरी शादी साल 1993 में रेखा से की। रेखा उनकी बचपन की दोस्त थीं। उन्हें जैसे ही पता चला कि रेखा का तलाक हो गया है उन्होंने शादी के लिए प्रपोज कर दिया। विजय माल्या से शादी से पहले रेखा दो बार शादी कर चुकी थीं।

पहले की दो शादियों से रेखा के दो बच्चे थे- कबीर और लैला। लैला को विजय माल्या ने अडॉप्ट कर लिया। बाद में विजय माल्या और रेखा की लिएना और तान्या नाम की अपनी दो बेटियां हुईं। इन दिनों विजय माल्या का नाम कभी उनके किंगफिशर एयरलाइंस में एयर होस्टेस रहीं पिंकी लालवानी से जुड़ रहा है। माना जाता है कि दोनों ने लंदन में शादी कर ली है। हालांकि इस बात की कोई पुष्ट जानकारी नहीं है।

पिंकी भारत में आईपीएल मैच समेत कई जगह विजय माल्या के साथ नजर आया करती थीं। लंदन में भी वह माल्या के साथ ही रह रही हैं।

Previous articleअंबानी-अडानी के बाद अब रामदेव के उत्पादों का भी करेंगे बायकॉट, आंदोलनकारी किसानों का ऐलान
Next articleमुश्किल में बिहार सरकार के मंत्री विजेंद्र यादव, जा सकती है विधायक की कुर्सी, याचिका दर्ज