ipl 2022 : आईपीएल का 15वां सीजन शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के फैंस को एक तगड़ा झटका लगा हैं। दरअसल आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानो मे एक और सीएसके को चार बार चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने 2022 आईपीएल मैच शुरू होने से पहले हीं कप्तानी छोड़ दी हैं। सीएसके फ्रेंचाईजी ने इस खबर की आधिकारिक पुष्टि कर दी हैं।
📑 Official Statement 📑#WhistlePodu #Yellove 💛🦁 @msdhoni @imjadeja
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 24, 2022
जडेजा होंगे सीएसके के नए कप्तान
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा अब नए कप्तान होंगे । जडेजा 2012 से ही सीएसके फ्रेंचाइजी का अटूट हिस्सा रहे हैं और इस 15वे सीजन के लिए उन्हें सीएसके ने 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया हैं। ऐसा पहली बार होगा जब धोनी सीएसके की ओर से किसी अन्य कप्तान की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई देंगे।

100 से अधिक आईपीएल मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं धोनी
कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की भी अगुवाई की हैं। धोनी आईपीएल मे 100 से अधिक मुकाबले जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। वे कप्तान के तौर पर 204 में से 121 मैचो मे जीत हासिल की हैं।