IPL 2022: टाटा आईपीएल 2022 के पहले मैच मे मुंबई इंडियंस के लिए शुरुआत नहीं शानदार नहीं हुई है। रविवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को मात दे दी। लेकिन इसके बाद एक और भी झटका मुंबई इंडियंस को लगा हैं। दरअसल मुंबई इंडियंस कप्तान रोहित शर्मा पर स्लो-ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया हैं।
स्लो ओवर रेट के लिए लगा जुर्माना
आईपीएल की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया कि, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने स्लो ओवर रेट से बॉलिंग की हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस टीम पर जुर्माना लगाया जा रहा हैं। नियम के अनुसार, अगर आईपीएल के किसी भी टीम द्वारा स्लो ओवर रेट किया जाता हैं तो टीम के कप्तान पर हीं जुर्माना लगता हैं ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा हैं। आईपीएल के 15वे सीजन के पहले ही मैच मे मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के लिए दूसरा सबसे बड़ा झटका लगा हैं।
गलती दोहराई पर होगा बड़ा एक्शन
आपको बता दें कि, किसी भी मैच के दौरान सभी टीमों को एक तय समय सीमा के अंदर हीं अपने कोटे के 20 ओवर पूरे करने होते हैं। लेकिन अगर कोई टीम ज्यादा समय लगाती है तो स्लो ओवर रेट के तहत जुर्माना लगाया जाता हैं। पहली बार होने की वजह से रोहित शर्मा पर केवल जुर्माना लगा हैं , लेकिन अगर टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस द्वारा फिर से ये गलती फिर से दोहराई जाती हैं तो बीसीसीआई द्वारा बड़ा एक्शन भी लिया जा सकता हैं।
अक्षर पटेल व ललित यादव ने खेली धुआंधार पारी
रविवार को हुये इस मुकाबले मे मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसमे आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन ने 81, व रोहित शर्मा ने 41 रनों की धुवाधर पारी खेली थी। लेकिन मुंबई इंडियंस को यह बड़ा स्कोर भी नहीं बचा पाया। दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल व ललित यादव की धुआंधार पारी के दमपर दिल्ली ने मुंबई को मात दे दी ।