मुज़फ़्फ़रपुर : जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के एक गाँव में 15 वर्षीय नाबालिग के मर्जी के खिलाफ हो रहे शादी को प्राशासन ने रुकवा दिया। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग के पिता ने हीं प्रशासन को जानकारी देकर विवाह रुकवाने का गुहार लगाया था।
साढू ने तय किया था शादी
नाबालिग के पिता के अनुसार, बच्ची की उम्र अभी 15 वर्ष हैं और गायघाट इलाके के रहने वाले उनके साढू ने उनकी व बच्ची के मर्जी के खिलाफ शादी तय कर दिया था। शनिवार को बैंड, बाजा व बारात सज चुकी थी। जिसके बाद पिता ने प्रशासन को जानकारी देकर इस बाल विवाह को रुकवाने के गुहार लागए।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने रुकवाया बाल विवाह
मामले की जानकारी मिलते हीं प्रखंड विकास पदाधिकारी पूर्वी ज्ञानप्रकाश अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। और इस बाल विवाह को रुकवा कर परिजनों को समझाया कि बाल विवाह नही करे।
वहीं इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी पूर्वी ज्ञानप्रकाश ने बताया की, शादी के लिए बैंड बाजा बारात निकल चुका था। तभी लड़की के पिता ने जानकारी दिया की वे शादी नही करना चाह रहे थे। लेकिन उनके साढू ने शादी तय कर दी थी। जिसके बाद सूचना पाकर पर मौके पर पहुंच कर बाल विवाह को रोका गया।