आरोपित की गिरफ्तारी व उसकी गर्भवती पत्नी की पिटाई के विरोध में मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी एनएच-77 पर अहियापुर के रूसूलपुर चौक के निकट बुधवार की शाम ित लोगों ने टायर जला सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा। इस दौरान उग्र लोगों ने रोड़ेबाजी कर कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने दिनेश सहनी की गिरफ्तारी के दौरान उसकी गर्भवती पत्नी देवकन देवी की पिटाई कर दी थी। इससे वह बेहोश हो गई। इसके अलावा थाने पर भी दिनेश के साथ मारपीट की गई। इसी बात को लेकर इलाके के लोग उग्र हो गए और सड़क पर उतर आए। जाम की सूचना पर लगभग डेढ़ घंटे बाद दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के हाथ में पिस्टल देखते ही सभी भागने लगे।

गर्भवती को घसीटते हुए कब्जे में लिया: गिरफ्तार दिनेश सहनी की गर्भवती पत्नी बीच सड़क पर ही लेटी रही। इसे भी महिला पुलिस ने उठाने का प्रयास कर सड़क से हटाना चाही। नहीं उठने के बाद घसीटते हुए कब्जे में लेकर ऑटो से थाने ले गए। महिला मूल निवासी दरभंगा जाले के मिलकपुर की है।

3.10 लाख कर्ज लेने का लगाया आरोप : घटना का कारण किराए के मकान को खाली नहीं करना एवं मकान मालिक पर तीन लाख दस हजार रुपया कर्ज लेने का आरोप लगाया गया है। मामले में सिवाईपट्टी हरहिया के मूल निवासी उमेश सिंह की विधवा चित्ररेखा देवी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

मामले की डीएसपी से जांच कराई जा रही है। प्रारंभिक जांच में आरोप बेबुनियाद बताया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। – हरप्रीत कौर, एसएसपी 

आक्रोश

रूसूलपुर चौक के पास लोगों ने टायर जलाकर जताई नाराजगी

डेढ़ घंटे बाद दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष,हाथ में पिस्टल देख भागे

मकान मालिक के साथ भी मारपीट का आरोप

चित्ररेखा देवी ने बताया कि विजयी छपरा रूसूलपुर में वह मकान बना रखी है। तीन माह पूर्व मकान की देखरेख की जिम्मेदारी बगल के एक व्यक्ति को दी। दिनेश सहनी उस मकान में जाकर रहने लगा। इसकी जानकारी पर चित्ररेखा वहां पहुंची। बातचीत में पहचान पत्र की मांग की। इसके बाद घर को साफ-सुथरा कर रखने की बात बताते हुए समय से किराया देने की बात बोली। लेकिन किराया नहीं देने पर मकान खाली कराने की बात पर तीन लाख 10 हजार रुपया कर्ज लेने का आरोप लगा राशि की मांग करने लगे। मंगलवार को मकान मालिक व उनके पुत्र के साथ इनलोगों ने मारपीट भी की। इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने उक्त कार्रवाई की थी।

Input : Dainik Jagran

CHOTI KALYANI, CLOTHING, STORE, MUZAFFARPUR, TRIGGER

Previous articleविजिलेंस को सौंपा जा सकता बीआरएबीयू में प्रश्नपत्रों की छपाई का मामला
Next articleशाही लीची चखेंगे महामहिम व प्रधानमंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here