जहाँ एक ओर नफरत और हिंसा की आग में देश जल रहा है वही एक तरफ शांति यज्ञ कर लोगो को दिया जा रहा है प्रेम और अहिंसा का संदेश। मुज़फ़्फ़रपुर के आगानगर गांव में 24 कुंडीय श्रद्धा संवर्धन गायत्री महायज्ञ की शुरुआत 500 से अधिक कन्याओं ने कलश यात्र निकाल कर की।

चारो तरफ का माहौल गायत्री मंत्रों से गूंज उठा।
इस यज्ञ का आयोजन गायत्री प्रज्ञापीठ आगानगर द्वारा किया जा रहा है जो की दिनांक 3.4.2018 से 6.3.2018 तक चलेगा।
आयोजक कमिटी ने बताया कि इस यज्ञ में दुनिया में शांति और कल्याण के लिए हवन भी किया जाएगा जो लगातार तीन दिन तक चलेगा।
और हरिद्वार से आये कलाकार हर दिन अपने प्रेरक सुन्दर भजन और प्रवचन से लोगो में सुख और समृद्धि का संदेश देंगे।
और सुखमय जीवन जीने की कला लोगो को सिखाया जाएगा।

रिपोर्ट : संत राज़ बिहारी