उपकरणों के अभाव में शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। छह माह से नगर निगम के सफाईकर्मी टोकरी, बेलचा, कुदाल और फरुआ की मांग कर रहे हैं, पर उनकी नहीं सुनी जा रही है। निगम के कई वार्ड पार्षदों ने अपनी जेब से पैसा लगाकर टोकरी-बेलचा खरीद कर उपलब्ध कराए हैं, लेकिन अब वे भी हाथ खड़ा कर रहे हैं। उपकरणों की खरीद के लिए कई बार निर्णय लिए गए, लेकिन खरीद नहीं हुई। सोमवार को वार्ड 27 के पार्षद अजय ओझा ने नगर आयुक्त से मिलकर उपकरणों की कमी से अवगत कराया। उन्होंने अपने वार्ड के लिए जरूरी सफाई उपकरणों की सूची भी नगर आयुक्त को सौंपी। बाद में उन्होंने कहा कि वे अब तक तीन बार उपकरणों की खरीद के लिए लिख चुके हैं। उनके पत्र का संज्ञान नहीं लिया गया। यह शिकायत सिर्फ अजय ओझा की नहीं है, बल्कि निगम के अधिकतर पार्षदों की है।

Input : Dainik Jagran

Previous articleरिटायर्ड इंजीनियर की पत्नी से 50 हजार झपटा
Next articleधर्मशाला चौक ओवरब्रिज मोड़ पर यू टर्न पर रोक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here