मुजफ्फरपुर : जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र मे पुलिस टीम पर हमले की वारदात सामने आई हैं। दरअसल डुमरी गांव में बूढ़ी गंडक बांध किनारे बसे एक टोले में वारंटियों की गिरफ्तारी करने पहुंची मुशहरी पुलिस टीम पर हमला का दिया गया जिसमे दारोगा और सिपाही घायल गए।
दारोगा चांदनी कुमारी सांवरिया के अनुसार, गुरुवार की रात एक वारंटी दंपती को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गई थी। दोनों पर मुशहरी प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय पर रोजगारसेवक पर हमला व डुमरी गांव में गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर गर्भपात कराने का मामला दर्ज हैं। इन दोनों हीं मामलों में राजगीर सहनी और उसकी पत्नी दीपा देवी आरोपित हैं।
छापेमारी के लिए जब पुलिस टीम आरोपित घर में घुसी तो उसके परिजनो ने चोर-चोर का शोर मचाकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों को जुटा दिये। इसी बीच दीपा देवी फरार हो गई। लेकिन लोगों को समझाकर पुलिस ने मौके से राजगीर सहनी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन उसके घर से जैसे हीं 25 मीटर आगे बढ़े तभी बड़ी संख्या में महिला और पुरुष ने पुलिस टीम को घेर लिया। इसमे राजगीर सहनी की मां सुंदेश्वरी देवी, पत्नी दीपा देवी, पिता खखनु सहनी समेत कई अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले मे लोहे के तवे से महिला सिपाही कंचन कुमारी का सिर फूट। और लाठी डंडे से पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इसमें कई चोटिल हो गए। इस हमले के बाद थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार को मोबाइल पर सूचना दी गई। तब मुशहरी थाना से पहुंची पुलिस टीम और गश्ती बल ने दबिश बनाकर किसी तरह सभी को निकाला।
वहीं इस मामले पर थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार ने बताया की, इस पूरे मामले की जानकारी रात में ही वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई हैं। निर्देशानुसार शुक्रवार की सुबह से डुमरी गांव में लगातार छापामारी कर घटना के आरोपित राजगीर सहनी, उसकी मां सुंदेश्वरी देवी और पिता खखनु सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दीपा देवी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा जारी हैं। और पुलिस टीम पर हमला मामले में सुसंगत धाराओं में प्रथमिकी दर्ज की जा रही हैं।