मुजफ्फरपुर : जिले के सकरा थाना इलाके में एक युवक की खौफनाक तरीके से हत्या कर दी गई। हत्यारो ने युवक के गला, हाथ-पैर काट दिए और उसका पेट भी फाड़ दिया था। जिससे अंतड़ियां बाहर आ गई थीं। उसका प्राइवेट पार्ट भी काटने की बात सामने आ रही हैं. लेकिन, इसकी अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई हैं।

11 सितंबर से लापता था युवक

मृतक युवक की पहचान सकरा थाना इलाके के मारकन गांव के जागेश्वर राम के बेटे सुजीत कुमार राम (27) के रूप में हुई हैं। उसकी लाश एक स्कूल के पीछे मिली हैं। सुजीत 11 सितंबर से लापता था।

पैसे को लेकर हुआ था विवाद

मृतक सुजीत राम के पिता ने बताया की, “चार महीने पहले गांव के मोहम्मद इदरीश का बेटा मो. अरमान उसे सूरत लेकर गया था। कहा था की वहाँ कपड़े की फैक्ट्री में नौकरी लगवा देगा। लेकिन, वहां ले जाकर उसे पैसे भी नहीं देता था और प्रताड़ित भी करता था। सुजीत ने जब इसका विरोध किया और घर जाने की बात कही तो अरमान ने उससे कहा कि घर जाओ, मैं आकर पैसा देता हूं। और अरमान ने उसके लिए एक ट्रेन का टिकट कटवा दिया था। सुजीत इसी महीने वह घर आया था।”

पैसा मांगने पर उठा लेने की दी थी धमकी

सुजीत के घर के आने कुछ दिन बाद अरमान भी गांव आया। 10 सितम्बर को सुजीत ने जब उससे अपने रुपए मांगने गया तो उसने बहाना बनाना शुरू कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच जमकर वाद-विवाद हुआ था। अरमान ने सुजीत को धमकी दी की उसे दो दिन में उठवा लेगा। इस घटना के ठीक एक दिन बाद हीं 11 सितम्बर को सुजीत घर से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन, उसका सुराग नहीं मिला। जिसके बाद पिता ने सकरा थाना में सुजीत के लापता होने का मामला दर्ज कराया था।

आरोपी ने भाई के साथ की बदसलूकी

मृतक के भाई राजीव ने बताया की, “सकरा थाना में लापता होने का मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। हमलोग अपने स्तर से पता कर रहे थे। उन्हें शक था की अरमान ने सुजीत को धमकाया था। ये उसी की करतूत हो सकती हैं। राजीव ने आगे बताया की, अरमान के घर जाकर जब भाई के बारे में पूछा तो वो बहस करने लगा और बदसलूकी कर भगा दिया।” शुक्रवार देर शाम परिजनों को सूचना मिली की सुजीत का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा हुआ हैं।

चार-पांच दिन पुराना हो सकता हैं शव

इस घटना की सूचना मिलने पर सकरा थानेदार सरोज कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। और देर रात एसएसपी जयंतकांत भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं इस घटना का मुख्य आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। थानेदार सरोज कुमार ने बताया की, शरीर के कटे हुए अंगों का टुकड़ा वहीं फेंका हुआ था। लाश देखने से लगता है कि यह चार-पांच दिन पुराना हैं। क्योंकि शव डिक्मपोज होने लगा था। तेज दुर्गंध भी आ रही थी।

Previous articleजीतनराम मांझी की पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान पर झारखंड की महिला ने लगाया रेप का आरोप, FIR दर्ज
Next articleबिहार : आदिवासी बच्चियों के साथ धर्मांतरण का खेल, ईसाई बनाने के लिए बिहार से भेजी जा रही हैं लड़कियां